Betul Samachar – सांझवीर की खबर का एक और बड़ा असर: एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में अनियमितता के बाद 3 निलंबित, प्राचार्य समेत तीन अन्य को निलंबित किए जाने का प्रस्ताव कमिश्नर को भेजा

Betul Samachar - Another big impact of Sanjhveer's news: 3 suspended after irregularities in Eklavya Adarsh ​​Residential School, proposal to suspend three others including principal sent to Commissioner

 

Betul Samachar – बैतूल। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शाहपुर के प्राचार्य सुरेन्द्र कुमार डोनीवाल, व्याख्याता एनके शर्मा, पीजीडी के.के. कटारे को निलंबित कर अनुशासनात्मक कार्रवाई किए जाने का प्रस्ताव आयुक्त जनजातीय कार्य मध्य प्रदेश भोपाल को भेजा है। इसके साथ ही कलेक्टर द्वारा जिला स्तर पर उच्च श्रेणी शिक्षक बीएल कुमरे, सहायक ग्रेड- 3 सुदीप्त शेखर सरकार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। कलेक्टर द्वारा पूरी कार्यवाही सांझवीर टाईम्स में एकलव्य आवासीय विद्यालय शाहपुर के भ्रष्टाचार की खबरों को सिलसिलेवार प्रकाशित किए जाने और विभिन्न माध्यमों से जांच करवाने के बाद की है। सांझवीर की भ्र्ष्टाचार की मुहिम को मिली बड़ी सफलता के बाद पूरे महकमे में हड़कम्प मचा हुआ है। अब खबर है कि मामले में सहायक आयुक्त आदिवासी पर भी कार्यवाही हो सकती हैं। कलेक्टर सूर्यवंशी ने सांझवीर टाईम्स से चर्चा करते हुए खुद इस बात के संकेत दिए है।

अतिथि शिक्षकों की सेवाएं की समाप्त

कलेक्टर द्वारा जांच प्रतिवेदन के आधार पर एकलव्य आदर्श विद्यालय में कार्यरत अतिथि अधीक्षक श्री आशीष यादव एवं अतिथि अधीक्षिका सुश्री श्वेता बिसेन को अतिथि सेवाओं से पृथक किए जाने के लिए प्राचार्य एकलव्य आदर्श अवासीय विद्यालय शाहपुर को लिखित निर्देश दिए गए। इसके साथ आउटसोर्स पर कार्यरत कर्मचारियों को निर्धारित दर से मजदूरी का भुगतान नहीं करने के लिए श्रम पदाधिकारी बैतूल द्वारा प्रकरण पंजीबद्ध कर संबंधित ठेकेदार एवं प्राचार्य को नोटिस जारी कर कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।

मानदेय भुगतान में अनियमितता

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शाहपुर में सामग्री क्रय में अनियमितता एवं आउटसोर्स पर कार्यरत कर्मचारियों को निर्धारित मानदेय का भुगतान नहीं किए जाने एवं ठेकेदार को मेस व्यय की अधिक राशि का भुगतान करने आदि संबंधी शिकायतों की जांच के लिए कमेटी गठित की गई थी।

एसडीओ करेंगे सत्यापन

एकलव्य आवासीय विद्यालय में सामग्री का सत्यापन शासन द्वारा निर्धारित बायलॉज के अनुसार विद्यालयीन स्तर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व की अध्यक्षता में गठित समिति से कराए जाने के निर्देश भी पृथक से अनुविभागीय अधिकारी राजस्व शाहपुर द्वारा जारी किए गए है। वर्ष 2023-24 में विक्रय की गई सामग्रियों का नियमों का परिप्रेक्ष्य में सत्यापन की कार्रवाई अनुविभागीय अधिकारी शाहपुर के द्वारा की जाएगी।

इनका कहना….

आपने इस अनियमितता के बारे में मुझे अवगत कराया था। इसके बाद टीम द्वारा की गई जांच में एकलव्य आवासीय विद्यालय में अनियमित्ता उजागर होने पर 3 कर्मचारियों को निलंबित और शेष 2 के निलंबन का प्रस्ताव कमिश्नर भोपाल को भेजा गया है।

नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी, कलेक्टर बैतूल।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button