Betul Samachar: लंबित राजस्व प्रकरण पर संबंधित एसडीएम तहसीलदार पर लगेगा 250 रूपए का जुर्माना
Betul Samachar: A fine of Rs 250 will be imposed on the concerned SDM Tehsildar on pending revenue case.

टाइम लिमिट की बैठक में कलेक्टर के निर्देश
Betul Samachar: बैतूल ।। राजस्व प्रकरणों के निपटारे में विलम्ब की शिकायतो को लेकर कलेक्टर नरेंद्र कुमार सुर्यवंशी ने सख्त रुख अपनाया है। आज सोमवार टाइम लिमिट की बैठक में राजस्व अधीकारियों को दो टूक कह दिया गया है कि,अब लंबित राजस्व प्रकरण पर संबंधित एसडीएम और तहसीलदार पर प्रति प्रकरण के मान से 250 रुपए की शास्ती अधिरोपित की जाएगी। इसी प्रकार लोकसेवा गारंटी के प्रकरण भी लंबित पाए जाने पर भी सम्बन्धितों को जुर्माने की कार्यवाही झेलनी होगी।
लंबित राजस्व प्रकरणों को लेकर जताई नाराजगी
प्राप्त जानकारी के मुताबिक पिछले लंबे समय कलेक्टर राजस्व प्रकरणों को लेकर कलेक्टर राजस्व प्रकरणों को लेकर लगातार राजस्व अधीकारियों को निर्देशित कर रहे हैं बावजूद इसके अपेक्षित परिणाम देखने को नहीं मिल रहे हैं। कलेक्टर ने तहसीलवार राजस्व और लोकसेवा गारंटी के प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा करने के बाद नाराजगी जाहिर करते हुए सम्बन्धित एसडीएम तहसीलदार पर जुर्माना किये जाने के निर्देश दे दिए। उन्होंने जिले में ई-ऑफिस प्रणाली शीघ्र लागु करने के निर्देश भी दिए। बताया गया कि इस प्रणाली के तहत सभी विभागों की अधिकारियों कर्मचारियों की ईमेल आईडी दी जाएगी , जिससे नोटशीट, फाइल संचालन ,ऑर्डर इत्यादि सभी शासकीय गतिविधियां कंप्यूटराइज्ड रूप में संचालित होगी।
- यह भी पढ़ें : Betul Accident News: बैतूल में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक की मौत, 1 गंभीर रूप से घायल
5 दिन में 90 प्रतिशत शिकायतों के निराकरण के निर्देश
टाइम लिमिट कि बैठक में कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों की विभागवार समीक्षा कर सख्त निर्देश जारी किए हैं। कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग, जल संसाधन विभाग, श्रम, किसान कल्याण एवं कृषि विकास, राजस्व इत्यादि विभागों को शिकायतों के निराकरण में विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये।
उन्होंने सभी विभागों को 15 फरवरी तक 90 प्रतिशत से अधिक शिकायतों को निराकरण करने के निर्देश दिए। इस दौरान सभी जिला अधिकारियों के अवकाश पर प्रतिबंधित लगाया है, बिना सक्षम अनुमति के कोई भी अधिकारी मुख्यालय से बाहर नहीं जाएगा। उन्होंने सीईओ जिला पंचायत और अपर कलेक्टर को प्रतिदिन सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा करने के निर्देश दिए।




