Betul News: तवा खदान पर पथराव कर चोर काट ले गए केबल

एसएएफ, पुलिस और वेकोलि सुरक्षा गार्डों ने बरामद किया केबल
Betul News: सारनी। वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड पाथाखेड़ा क्षेत्र में चोरों का आतंक लगातार बढ़ रहा है। बीती रात चोरों ने तवा वन खदान पर पथराव कर पंखा घर के पास से करीब 50 मीटर केबल काट ले गए। सूचना मिलते ही वेकोलि सुरक्षा अमला, पुलिस और एसएएफ के जवानों ने घटनास्थल पर पहुंचकर पड़ताल की। इसके बाद चोरों के निशानदेही पर जंगल में सर्चिंग की।
बड़ी संख्या में सुरक्षा बल को देख घने जंगल में केवल छोड़कर चोर भाग निकले। बताया जा रहा है कि खदान में चोरों के घुसने की सूचना सुरक्षा विभाग द्वारा पाथाखेड़ा चौकी प्रभारी और सारणी थाना प्रभारी को दी थी। इसके बाद पुलिस पेट्रोलिंग टीम भी बिना समय गवाई घटा स्थल पर पहुंच गई थी।
गौरतलब है कि बीते एक माह से लगातार पाथाखेड़ा क्षेत्र की विभिन्न कोयला खदानों को स्क्रैप कर निशाना बना रहे हैं। खदानों और पंप हाउस में बढ़ती वारदातों से कोयला कर्मियों में दहशत का माहौल है। लंबे समय से चोर बदमाशों पर पुलिसिया कार्रवाई नहीं होने से चोरों के हौसले लगातार बढ़ रहे हैं। पाथाखेड़ा क्षेत्र में हर दूसरे दिन सक्रेप चोर वारदात को अंजाम दे रहे हैं।




