Betul Samachar: लगातार तीसरी बार नंबर-1 बना बैतूल जिला

 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन ग्रेडिंग में प्रदेश में रचा कीर्तिमान

Betul Samachar: बैतूल। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की जून-2026 माह की प्रदेश स्तरीय नगरीय निकाय ग्रेडिंग में बैतूल जिले ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए 98.27 अंकों के साथ पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। खास बात यह है कि बैतूल ने लगातार तीसरी बार यह गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल कर उत्कृष्ट प्रशासन, सुशासन और जनसेवा का नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

जिले के सभी नगरीय निकायों ने शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। नगर परिषद चिचोली, नगर पालिका परिषद बैतूल और नगर परिषद भैंसदेही ने 100 प्रतिशत स्कोर प्राप्त कर सर्वोच्च प्रदर्शन किया। वहीं आमला 99.52′, सारनी 96.92′, मुलताई 95.38′, बैतूल बाजार 95′, आठनेर 94.55′, घोड़ाडोंगरी 90′ और शाहपुर 87.14′ ने भी उत्कृष्ट अंक अर्जित किए।

विशेष उपलब्धि नगर पालिका परिषद बैतूल की रही, जिसने जिले में सर्वाधिक 230 शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण करते हुए 100 प्रतिशत स्कोर प्राप्त किया। यह प्रभावी शिकायत प्रबंधन और बेहतर कार्यप्रणाली का प्रमाण माना जा रहा है।

टीम भावना को दिया गया पूरा श्रेय

परियोजना अधिकारी नवनीत पांडे ने बताया कि नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और संतोषजनक समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी नगरीय निकायों और संबंधित अधिकारियों ने टीम भावना के साथ कार्य किया। लंबित शिकायतों की नियमित समीक्षा, जवाबदेही और गुणवत्तापूर्ण निराकरण के प्रयासों का ही परिणाम है कि बैतूल ने यह ऐतिहासिक सफलता हासिल की।

उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय कलेक्टर के मार्गदर्शन, सभी मुख्य नगरपालिका अधिकारियों, कर्मचारियों और नगरीय निकायों की पूरी टीम को देते हुए कहा कि भविष्य में भी नागरिकों को बेहतर सेवाएं और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के लिए इसी प्रतिबद्धता के साथ कार्य जारी रहेगा।लगातार तीसरी बार प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल कर बैतूल जिले ने यह साबित कर दिया है कि प्रभावी प्रशासन, पारदर्शिता, जवाबदेही और जनसेवा के क्षेत्र में वह प्रदेश के लिए एक आदर्श मॉडल बन चुका है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें

👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t

बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button