Betul News: पिकनिक मनाने तीन लोग बाढ़ में बहे, दो सुरक्षित निकले, बैंक क्लर्क चार घंटे बाद भी नहीं मिला
Betul News: Three people on picnic were washed away in flood, two came out safe, bank clerk not found even after four hours

कालीदास चौरासे, सारनी।
Betul News: रविवार शाम को हुई जोरदार बारिश के बाद आई बाढ़ में तीन लोग बह गए। दो लोग सुरक्षित निकल गए। जबकि एक युवक चार घंटे बाद भी नहीं मिला। जिसकी पहचान 32 वर्षीय ऋषभ वाघमारे के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रविवार को बाकुड़ कोल की पहाड़ी नदी किनारे 10 लोग पिकनिक मनाने गए थे।
ग्रामीणों के मुताबिक रविवार अवकाश होने के कारण काफ़ी लोग नदी में नाहने और पहाड़ पर पिकनिक मनाने पहुँचे थे। इसी बीच आधे घंटे तक बिजली चमकने और तेज हवा के साथ जोरदार बारिश हुई। पहाड़ी नदी होने के चलते एकाएक नदी में बाढ़ आ गई।
बताया जा रहा है कि बड़ी नदी तो सभी ने पर कर ली, लेकिन नाले का रपटा पार करते समय तीन लोग बह गए। इनमें से दो लोग सुरक्षित निकल गए। जबकि शोभापुर स्टेट बैंक का क्लर्क बाढ़ में बहता ही चला गया। यह जानकारी साथी कर्मचारी सत्येंद्र और रविंद्र ने सारनी थाने को दी।
इसके बाद से ही पुलिस और प्रशासन की टीम ऋषभ को ढूंढने में लगे हैं। गौरतलब है कि बारिश शुरू होते ही सतपुड़ा डेम के तीन गेट 2 फीट तक खोल दिए हैं।
इनका कहना….
बाकुड की कोल नदी और पहाड़ी क्षेत्र में 10 लोग पिकनिक मनाने गए थे। रविवार शाम को हुई बारिश के बाद आई बाढ़ में तीन लोग बह गए थे। दो लोग निकल गए। ऋषभ वाघमारे की सर्चिंग चल रही है।
क्लारीब डेढ़ किलोमीटर नदी में सर्चिंग कर ली है। अभी तक पता नहीं चला है। सर्चिंग जारी है। अंधेरा और बारिश की वजह से सर्चिंग में दिक्कतें आ रही है।
अरविंद कुमरे, टीआई, सारनी।
यह भी पढ़े: Dreamland City Multai: ड्रीमलैंड सिटी के सात कॉलोनाइजरों के खिलाफ दर्ज हुआ धोखाधड़ी का केस




