Betul News: पेट्रोल पंप चौराहे का अस्थायी बस स्टैंड बना ट्रैफिक जाम का कारण

शहर के प्रमुख चौराहे भगवान भरोसे, सुगम यातायात के दावे साबित हो रहे खोखले

Betul News: बैतूल। शहर के कोठीबाजार बसस्टैंड से संचालित यात्री बसों का अस्थायी ठहराव स्थल बना पेट्रोल पंप चौराहा अब आम नागरिकों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गया है। वर्षों से इस चौराहे पर सवारी बैठाने और उतारने के लिए एक के पीछे एक बसें खड़ी हो जाती हैं, जिससे पूरे चौराहे का यातायात बाधित हो जाता है।

व्यस्त समय में चारों दिशाओं से आने वाले वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं और लोगों को कई मिनट तक जाम में फंसे रहना पड़ता है, लेकिन चौराहे के यातायात कंट्रोल करने वाले ट्रैफिक जवानों के नदारद रहने से लोगो के पास इंतजार करने के अलावा कोई दूसरा चार नहीं है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बस चालक अधिक से अधिक सवारी लेने के उद्देश्य से निर्धारित समय से अधिक देर तक बसें खड़ी रखते हैं। इसके कारण दोपहिया, चारपहिया वाहन, स्कूल बसें और एंबुलेंस तक जाम में फंस जाती हैं। सबसे अधिक परेशानी पैदल राहगीरों, बुजुर्गों और विद्यार्थियों को होती है, जिन्हें सड़क पार करने के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ता है।

शहर का ट्रैफिक पिछले कुछ वर्षों में तेजी से बढ़ा है, लेकिन उसके अनुरूप यातायात व्यवस्था मजबूत नहीं हो सकी है। ट्रैफिक पुलिस सीमित संसाधनों और स्टाफ की कमी का हवाला देती है, वहीं नागरिकों का कहना है कि शहर के प्रमुख चौराहों पर नियमित रूप से यातायात पुलिस की तैनाती नहीं होने से अव्यवस्था लगातार बढ़ रही है।

बड़े चौराहे भी नजरअंदाज, खुद के भरोसे वाहन चालक
शिवाजी चौक, अंबेडकर चौक, पेट्रोल पंप चौराहा, कारगिल चौक और गेंदा लल्ली चौक शहर के सबसे व्यस्त चौराहों में शामिल हैं। इन स्थानों पर हर समय वाहनों का भारी दबाव रहता है, लेकिन अधिकांश समय कोई ट्रैफिक पुलिसकर्मी नजर नहीं आता।

ऐसे में वाहन चालक अपने-अपने तरीके से निकलने का प्रयास करते हैं, जिससे जाम और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों का कहना है कि जब तक अस्थायी बस स्टैंड को किसी व्यवस्थित स्थान पर स्थानांतरित नहीं किया जाएगा या बसों के ठहराव की प्रभावी व्यवस्था नहीं बनाई जाएगी, तब तक पेट्रोल पंप चौराहे पर यातायात व्यवस्था सुधरना मुश्किल है।

लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि प्रमुख चौराहों पर नियमित ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की जाए, बसों के रुकने के लिए अलग स्थान निर्धारित किया जाए तथा अव्यवस्थित ढंग से सड़क पर बस खड़ी करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। उनका कहना है कि यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो बढ़ते यातायात के साथ यह समस्या और गंभीर रूप ले सकती है। मामले को लेकर ट्रैफिक इंचार्ज गजेंद्र केन से उनके मोबाइल नम्बर 7587627150 पर सम्पर्क किया गया, लेकिन सम्पर्क नहीं हो पाया।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें

👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t

बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button