Betul Samachar: भाजपा नेता बोले- प्रभारी मंत्री जी, मत खेलों कार्यकर्ताओं से!

सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर संविदा अधिकारी को जिपं का प्रभार सौंपने पर सार्वजनिक हुई नाराजगी

Betul Samachar: बैतूल। बीजादेही भाजपा मंडल के पूर्व अध्यक्ष और शाहपुर जनपद पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष विशाल सिंह ठाकुर के तेवर इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। भ्रष्टाचार और लापरवाही पर वे अपनी ही सरकार में पदस्थ अधिकारियों को घेरने में कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इस बार उन्होंने जिला पंचायत की प्रभारी सीईओ को घेरा है।

18 जून को केंद्रीय राज्य मंत्री, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष, सभी विधायकों की मौजूदगी में आयोजित ई प्रणाली से किसानों को खाद दिए जाने एवं अन्य चर्चा के संबंध में हुई बैठक पर प्रभारी मंत्री द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर की गई एक पोस्ट में उन्होंने अपनी भड़ास निकाली है। इससे एक बार फिर राजनीति गरमा गई है।

प्रभारी मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने कलेक्टर सभाकक्ष में 18 जून को आयोजित बैठक का हवाला देते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की थी। इस पोस्ट पर कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी, लेकिन सबसे अलग प्रतिक्रिया शाहपुर भाजपा के वरिष्ठ नेता विशाल सिंह ठाकुर की रही।

उन्होंने प्रभारी मंत्री शिवाजी पटेल की ओर इशारा करते लिखा है कि आपके प्रभार जिले के तीन ईमानदार सीईओ का ट्रांसफर हो गया और जिला मुख्यालय पर लूट कर रही सीईओ को ईनाम दिया जा रहा है। संविदा अधिकारी को जिला पंचायत का प्रभारी सीईओ बना दिया गया है, जो आज तक हिंदुस्तान में कही नहीं हो सकता है। उन्होंने कटाक्ष करते आगे लिखा कि इतना होने के बाद हम झूठी वाहवाही लूट रहे हैं। वे यही नहीं रूके और अंत में उन्होंने लिखा है कि प्रभारी मंत्री जी, मत खेलों कार्यकर्ताओं से।

प्रभारी मंत्री पर कटाक्ष के कई मायने

विशाल सिंह भाजपा के तेज तर्रार और वरिष्ठ नेता है जिस तरह से सोशल मीडिया पर प्रभारी मंत्री पर सीधे कार्यकर्ताओं से न खेलने के आरोप लगाए, इसके कई मायने निकाले जा रहे हैं। वे कहीं न कहीं जिले की प्रशासनिक व्यवस्थाओं के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं। अपनी ही सरकार के प्रभारी मंत्री सोशल मीडिया पोस्ट पर उन्होंने अपनी भड़ास निकाली है, यह भाजपा के लिए चिंतन का विषय हो सकता है। हालांकि भाजपा में कार्यकर्ता खुलकर अपनी बात नहीं रखते हैं , लेकिन शाहपुर जनपद के पूर्व उपाध्यक्ष ने बेबाकी से अपनी बात रखकर सिस्टम पर सवालियां निशान उठाए हैं।

13 करोड़ के भ्रष्टाचार में भी सबसे अधिक मुखर रहे

यह पहला मौाका नहीं है, जब बीजादेही और आसपास के क्षेत्र में पकड़ रखने वाले वरिष्ठ भाजपना नेता विशाल सिंह ठाकुर की नाराजगी सार्वजनिक हुई है। समय समय पर वे अपनी ही पार्टी को घेरने में कसर नहीं छोड़ते हैं। चिचोली और भीमपुर जनपद में स्वच्छ भारत मिशन के 13 करोड़ से अधिक के घोटाले में जिला पंचायत के अधिकारी इंदिरा महतो और चिचोली जनपद के सीईओ वर्मा पर सीधे कटाक्ष किए थे।

13 करोड़ के घाटाले में जिला पंचायत की अधिकारी महतो की रिपोर्ट पर चिचोली पुलिस ने मामला दर्ज किया था। ठाकुर ने उस समय भी महतो की कार्यप्रणाली पर सार्वजनिक रूप से कटाक्ष किया था। इस बार फिर उन्होंने प्रभारी मंत्री एक सोशल मीडिया पोस्ट पर जिला पंचायत सीईओ को घेरने में कोशिश नहीं छोड़ी। इस बारे में उनके मोबाइल 9424461023 पर कॉल किया, लेकिन उन्होंने रिसीव नहीं किया, इसलिए उनकी प्रतिक्रिया सामने नहीं आई।

इनका कहना….

मुझे इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है और न ही सोशल मीडिया पर प्रभारी मंत्री की पोस्ट पर भाजपा नेता की प्रतिक्रिया को लेकर किसी तरह की सूचना मिली। यदि जानकारी मिलती है तो मामले में वरिष्ठों को अवगत कराया जाएगा।

सुधाकर पवार, जिला अध्यक्ष भाजपा बैतूल

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें

👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t

बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button