Betul News : वीडियो : फरारी कटवाने में बैतूल पुलिस की महारथ!

Betul News: Betul Police's expertise in getting absconders cut off

वायरल वीडियो में खुद पुलिस कर्मी की स्वीकारोक्ति

Betul News : (बैतूल)। भले ही जिले की कानून व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए एसपी निश्चल झारिया कड़ी मेहनत करने का दावा कर रहे हों लेकिन एक पुलिस कर्मी के वायरल वीडियो ने यह तय कर दिया है कि कानून का पालन करवाने के लिए तैनात किये गए पुलिस कर्मियों की कार्यप्रणाली पहले पटरी पर लाना और सुधार करना पहले जरूरी है। वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला खासी चर्चाओं में है।

दरअसल सोमवार रात शोसल मीडिया पर एक पुलिस कर्मी जिसका नाम जगदीश कुमार बताया जा रहा है उसका वीडियो वायरल हुआ जिसने भी यह वीडियो देखा उसके मन मे पहला सवाल यही आया कि क्या पुलिस भी अपराधियों को फरारी कटवाती है। इस वीडियो में पुलिस कर्मी जगदीश कुमार सिविल ड्रेस में नजर आ रहा है। इसका एक युवक से विवाद हो रहा है। इसी विवाद के चलते पुलिस कर्मी युवक से यह बोलता सुनाई दे रहा है कि, मैंने तुझे बचाया है, बैतूल बाजार थाने से मैंने तेरी फरारी तक कटवाई है ।

युवक भी तैश में आकर पुलिस कर्मी से भिड़ता नजर आ रहा है।लोग बीच बचाव भी करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो चक्कर रोड इलाके का है। जहां युवक और पुलिस कर्मी निवास करते हैं। जो भी है लेकिन पुलिस कर्मी की इस स्वीकारोक्ति ने पूरे पुलिस महकमे पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जन चर्चा ये भी है कि अपराधियों को पकड़कर सीखचों के भीतर पहुंचाने वाली पुलिस क्या अपराधियों को संरक्षण देने का काम भी करती है।देखना है कि संवेदन शील एसपी इस मामले में क्या कार्यवाही करते हैं।

यहां देखें वीडियो… (Betul News)

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button