Betul Ki Khabar: खबर का असर : गांधी चौक पार्किंग स्थल से हटे पेड़ और बिजली पोल

अब ठेकेदार के सामने बारिश से पहले बेसमेंट पूरा करने की चुनौती

Betul Ki Khabar: बैतूल। गांधी चौक स्थित पार्किंग निर्माण स्थल पर ठेकेदार की लापरवाही को लेकर प्रकाशित खबर का असर तेजी से देखने को मिला। सांझवीर टाईम्स द्वारा निर्माण स्थल पर मौत का खतरा बने बिजली पोल और पेड़ों को लेकर प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किए जाने के महज 14 घंटे के भीतर नगरपालिका प्रशासन हरकत में आ गया। नपा सीएमओ नवनीत पांडे के निर्देश पर पार्किंग स्थल पर मौजूद 5 नीम के पेड़ों की कटाई और बिजली पोल को शिफ्ट करने की कार्रवाई पूरी कर ली गई।

तत्काल लिया गया बिजली परमिट

नगरपालिका की सक्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कार्रवाई के लिए बिजली कंपनी से चार घंटे का परमिट भी तत्काल प्राप्त कर लिया गया था। इसके बाद तकनीकी टीम ने मौके पर पहुंचकर बिजली पोल को सुरक्षित तरीके से हटाया। लंबे समय से निर्माण स्थल के बीच खड़े पोल और पेड़ हादसे की आशंका बढ़ा रहे थे, जिससे आम नागरिकों में भी चिंता बनी हुई थी।

अब जिम्मेदारी ठेकेदार पर

नगरपालिका की कार्रवाई के बाद अब पूरा फोकस निर्माण एजेंसी सीएम इंफ्रा पर आ गया है। बारिश शुरू होने से पहले पार्किंग के बेसमेंट निर्माण को पूरा करना ठेकेदार के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन गया है। गांधी चौक शहर का सबसे व्यस्त और प्रमुख बाजार क्षेत्र है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए पहुंचते हैं। यदि समय रहते निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ तो खुले गड्ढों में बारिश का पानी भरने से नागरिकों, वाहन चालकों और मवेशियों के लिए बड़ा खतरा पैदा हो सकता है।

पेटी कांट्रेक्टर की तलाश में निर्माण एजेंसी

जानकारी सामने आई है कि निर्माण एजेंसी स्वयं काम करने के बजाय पेटी कांट्रेक्टर की तलाश कर रही है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर काम कब शुरू होगा और कब पूरा होगा। यदि यही स्थिति बनी रही तो पार्किंग निर्माण परियोजना नगरपालिका के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है।

ड्रेनेज कार्य भी अधूरा

गौरतलब है कि संबंधित ठेकेदार शहर में चल रहे ड्रेनेज निर्माण कार्य को भी तय समय सीमा में पूरा नहीं कर पाया है। इसके बावजूद अब तक नगरपालिका द्वारा ठेकेदार के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं किए जाने से लोगों में नाराजगी है। नागरिकों का कहना है कि यदि समय रहते सख्ती नहीं बरती गई तो किसी भी अनहोनी की जिम्मेदारी तय करना मुश्किल हो जाएगा।

इनका कहना….

गांधी चौक निर्माण स्थल पर पेड़ों की कटाई और पोल शिफ्टिंग करवा दी है। ठेकेदार को जल्द काम शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

नवनीत पांडे, सीएमओ नपा बैतूल

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें

👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t

बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button