Betul News: राज्यपाल की सहृदयता ने जीता सबका दिल

विधायक की मांग तुरंत मानी, रसोईये-ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को किया प्रोत्साहित
Betul News: बैतूल। प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल ऐसे ही लोकप्रिय नहीं है। वे प्रदेश के जिस भी जगह दौरे पर जाते है वहां अपनी सादगी और सहृदयता से दिल जीत लेते है। दो दिवसीय बैतूल प्रवास पर भी यहीं नजारा देखने को मिला। दरअसल पांर्ढुना रवाना होने के पहले राज्यपाल ने वनविद्यालय में एक मामले को लेकर मिलने गए आमला विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे की मांग पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए, जबकि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों और भोजन बनाने वाले रसोईयों की कुशलक्षेम पुछकर उनके साथ भी फोटो खिचवाने में पीछे नहीं रहे। राज्यपाल की सादगी ने वहां मौजूद अधिकारियों और छोटे कर्मचारियों का भी दिल जीत लिया।

राज्यपाल मंगूभाई पटेल दो दिवसीय प्रवास पर बुधवार बैतूल पहुंचे थे सबसे पहले उन्होंने आदिवासी बाहुल्य भीमपुर विकासखंड मुख्यालय में राष्ट्रीय सिकलसेल एनिमिया उन्मूलन- 2047 के अंतर्गत शिविरों का निरीक्षण कर विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर कई विभागों की प्रदर्शनी का अवलोकन कर सिकलसेल एवं थैलेसीमिया की आधुनिक मशीन गजेल का शुभारंभ भी किया।
3 घंटे के कार्यक्रम में राज्यपाल स्थानीय लोगों से भी मुलाकात करते रहे। उनकी सादगी से भी भीमपुर में सभी लोग कायल हो गए। दोपहर में हेलीकॉप्टर से राज्यपाल भीमपुर से बैतूल पहुंचे। यहां उन्होंने वन विद्यालय के रेस्ट हॉऊस में विश्राम कर भोजन किया। शाम को उन्होंने यहीं पर रेडक्रास सोसायटी के सदस्यों के साथ पौध रोपण भी किया। इस दौरान आसपास की हरियाली देखकर राज्यपाल मंत्रमुग्ध हो गए।

इस बात पर भी सभी हुए कायल
बताया जाता है कि सुबह राज्यपाल मंगूभाई पटेल को हेलीकॉप्टर से ही पांर्ढुना रवाना होना था। इससे पहले आमला विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे और रेडक्रास समिति के अध्यक्ष और डॉ. जयसिंगपुरे उनसे मिलने पहुंचे। डॉ. पंडाग्रे ने राज्यपाल को एक पत्र सौंप कर बताया कि जिले के यादव और महार समाज के लोगों में भी सिकलसेल जैसी वंशानुगत घातक महामारी फेल रही है।
सविधायक ने राज्यपाल को अवगत कराया कि जिले के आदिवासी समाज के अलावा इन दो समुदायों में भी इस बीमारी के रोगी बहुतायात में मिल रहे है। उन्होंने ने राज्यपाल से आग्रह किया कि इन दो समाजों को भी सिकलसेल, एनिमिया जैसे महाअभियानों में शामिल किया जाए। राज्यपाल ने विधायक के आग्रह को सहर्ष स्वीकार करते हुए बताया है कि दोनों समाजों को भी सिकलसेल एनिमिया अभियान की रोकथाम में शामिल करने के निर्देश जारी कर रहे है।
विधायक भी राज्यपाल की सहृदयता के कायल हो गए। इसके अलावा दूसरा नजारा उस समय देखने को मिला जब राज्यपाल रेस्ट हाऊस से पांर्ढुना जाने के लिए निकल रहे थे, तब उन्होंने भोजन बनाने वाले रसोईयों की टीम को बुलाकर उनसे चर्चा की और उन्हें प्रोत्साहित किया। इतना ही नहीं सुरक्षा में लगे पुलिस विभाग के अधिकारियों से भी उन्होंने नाम और पद पूछकर उत्साहित किया। इससे रसोईयों के साथ पुलिस अधिकारी-कर्मचारी भी राज्यपाल मंगूभाई पटेल के कायल हो गए।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें
👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t
बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com




