Betul Crime News: कॉलेज परिसर में नाबालिगों के बीच चले चाकू, एक गंभीर घायल

Betul Crime News: बैतूल। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस जयवंती हकसर महाविद्यालय एक बार फिर विवादों के कारण चर्चा में आ गया है। रविवार शाम कॉलेज परिसर में दो नाबालिगों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और चाकूबाजी की घटना सामने आई। घटना में एक 17 वर्षीय नाबालिग गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार गंज थाना क्षेत्र के ग्रीन सिटी निवासी एक नाबालिग पर उसके ही साथी ने चाकू से हमला कर दिया।
गंज थाना प्रभारी नीरज पाल ने बताया कि दोनों नाबालिग आपस में दोस्त हैं और रविवार को कॉलेज परिसर में क्रिकेट खेल रहे थे। इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर एक नाबालिग ने दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश विवाद का कारण सामने आई है। गौरतलब है कि कॉलेज परिसर में इससे पहले भी कई गंभीर घटनाएं हो चुकी हैं। इसके बावजूद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जेएच कॉलेज परिसर में असामाजिक गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं, जिससे छात्रों और अभिभावकों में चिंता का माहौल बना हुआ है।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें
👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t
बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com




