Betul Samachar: प्रशासनिक कोना: थानेदार ने छीना सटोरिये का मोबाइल, फिर क्या हुआ?? डायवर्सन के डबल चार्ज से कौनसे साहब चल रहे नाराज??? ढाबे पर पहुंचे साहब ने आखिर क्या रंग दिखाया???? विस्तार से पढ़िए हमारे चर्चित कॉलम प्रशासनिक कोना में…..

Betul Samachar: Administrative corner: SHO snatched bookie's mobile, what happened next??

थानेदार ने छीना सटोरी का मोबाइल, फिर क्या हुआ?

बैतूल अनुविभाग के एक चर्चित थानेदार ने मांडवली न होने पर एक सटोरिए को सीधे थाना बुला लिया। चूंकि मामला एक पेटी महीने से जुड़ा था, इसलिए सटोरिया बड़ी रकम देने से इंकार करते रहा तो उसका कीमती मोबाइल ही थानेदार ने जब्त कर लिया।

चूंकि मोबाइल काफी महंगा था, इसलिए सटोरिया कभी मन्नत करता रहा। जब थानेदार ने मोबाइल देने से इंकार कर दिया तो वह सीधे एक माननीय के पास पहुंच गया। माननीय ने थानेदार को जमकर फटकारा और मोबाइल वापस करने के लिए कहा, लेकिन उनके निर्देशों की भी अवहेलना करने पर सटोरिया ने फिर माननीय की शरण ली, इसके बाद थानेदार की जमकर क्लास ली गई। थानेदार ने मोबाइल तो वापस कर दिया और तौबा कर लिया कि उस सटोरिए को भविष्य में कुछ नहीं कहेगा।

डायवर्सन के डबल चार्ज ने बढ़ाई मुसीबत

तहसील कार्यालय के एक साहब पहले से ही अपने अधीनस्थों से जरूरत से ज्यादा परेशान है। इसके बाद बची कसर उनके डायवर्सन आरआई ने निकाल दी है। साहब इसलिए परेशान है कि डायवर्सन आरआई कई मामलों में डबल चार्ज का मजा ले रहे हैं।

इसके बावजूद वह अपने दोनों जगह के कामों से गायब रहते हैं। बड़े साहब की शिकायत जब उन तक पहुंचती है तो डायवर्सन आरआई को फोन घन-घनाने पर फोन ही नहीं उठाते। जब साहब उनकी मुलाकात होती है तो ऐसा बहना बता रहे हैं कि साहब का सिर घूम जा रहा है। यह डायवर्सन आरआई साहब के लिए खासी मुसीबत बना हुआ है। इसी के चक्कर में वे प्रमुख तहसील की में पदस्थ ही नहीं रहना चाहते हैं।

ढाबे पर साहब ने ऐसे दिखाएं रंग

एक थानेदार ने आवक कम होने पर इन दिनों अपने क्षेत्र में आने वाले ढाबों को टारगेट करना शुरू कर दिया है। भले ही उनके क्षेत्र में ढाबे कम है, लेकिन वे लगातार घूमकर ढाबों पर बिकने वाली शराब पर कड़ाई से पाबंदी लगाने के मूड में है। पिछले दिनों स्टेट हाइवे पर स्थित एक ढाबे पर साहब की दबिश और शराब पीते लोगों के मिलने पर मामला बनाने की खासी सुर्खियां है।

दरअसल साहब यहां से हर माह 15 हजार रुपए की डिमांड कर रहे थे। ढाबा संचालक का मत था कि इतनी तो उसकी बचत भी नहीं होती है, लेकिन साहब कहा मानने वाले थे। आखिर में ढाबा संचालक ने साहब की डिमांड पूरी नहीं की तो वे चेतावनी देकर चले गए कि भविष्य में कोई शराब पीते मिला तो बड़ा मामला बनाकर ही दम लेंगे। बताते चले कि यह वही थानेदार साहब है जिनका 50 किमी दूर तबादला हुआ था, लेकिन राजनीति के कारण स्थगित कर दिया गया।

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button