Betul News: सीजन में चौथी बार और मई में पहली बार तापमान 40 डिग्री पर

बादलों की लुका-छिपी के बीच टॉर्चर करने लगी गर्मी

Betul News: बैतूल। जिले में गर्मी ने एक बार फिर अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव के बीच सोमवार को तापमान इस सीजन में चौथी बार और मई माह में पहली बार 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। अचानक बढ़ी गर्मी ने जिलेवासियों को फिर से परेशान कर दिया है और जनजीवन पर इसका साफ असर दिखाई देने लगा है।

पिछले कुछ दिनों तक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आसमान में बादल छाए रहे थे और हल्की बारिश ने तापमान को कुछ हद तक नीचे ला दिया था। इसी वजह से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली थी और तापमान 40 डिग्री से नीचे बना हुआ था। लेकिन मौसम के बदलते ही गर्म हवाओं और तेज धूप ने एक बार फिर स्थिति को बिगाड़ दिया है।

सोमवार को सूरज की तपिश इतनी तेज रही कि दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। इससे पहले अप्रैल माह में जिले में भीषण गर्मी का दौर देखा गया था, जब तापमान कई बार 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। उस समय लू के थपेड़ों ने लोगों को घरों में कैद रहने पर मजबूर कर दिया था। मई की शुरुआत में मौसम थोड़ा नरम पड़ा था, जिससे लोगों को उम्मीद जगी थी कि गर्मी से राहत मिलेगी, लेकिन अब फिर से तापमान बढ़ने लगा है।

25 से होंगी नौतपा की शुरूआत

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है। तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रह सकता है। इधर, 25 मई से नौतपा की शुरुआत होने जा रही है। मान्यता के अनुसार जब सूर्यदेव रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तब नौतपा की अवधि शुरू होती है। इस दौरान सूर्य की किरणें सीधे पृथ्वी पर पड़ती हैं, जिससे भीषण गर्मी का असर बढ़ जाता है। यदि कोई नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं हुआ, तो इस बार नौतपा में गर्मी के और तीखे तेवर देखने को मिल सकते हैं। नौतपा की समाप्ति 2 जून को होगी।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें

👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t

बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button