Betul Samachar: 3600 गरीब शासन के रडार पर, 2000 को नोटिस जारी

Betul Samachar: 3600 poor people on government's radar, notice issued to 2000

गरीबी की प्राथमिकता की गहन जांच के बाद अपात्रों में मचा हड़कंप

Betul Samachar: बैतूल। पीडीएस राशन दुकानों से जरूरतमंद लोगों को मिलने वाले अनाज का लाभ कई अमीर लोग भी उठा रहे हैं। अब शासन की तरफ से संदेही गरीब लोगों को नोटिस थमाए जा रहे हैं। नोटिस जारी होने के बाद इनकी जांच होगी। जांच में गरीबी रेखा की पात्रता नहीं रखने पर गरीबी रेखा का कार्ड और पात्रता पर्ची निरस्त की जाएगी। इस कार्रवाई से फर्जी तरीके से गरीब बताकर राशन लेने वाले लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक आयकर विभाग से खाद्य विभाग को मिली रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है कि कई अमीर लोग गरीब बनकर योजनाओं का लाभ ले रहे हैं। जबकि कई लोगों की वार्षिक आय छह लाख से अधिक है। ऐसे भी लोग खुद को गरीब बताकर बीपीएल कार्डधारियों की श्रेणी में अपना नाम दर्ज करवा लिया है। अब ऐसे लोगों पर शिकंजा कसने के लिए प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। बैतूल जिले में लगभग 3600 ेगरीब संदेही बने हुए हैं। संभावना है कि यह सभी अमीरी की श्रेणी में आते हैं, लेकिन इनके द्वारा राशन लेकर गरीबी का फायदा उठाया जा रहा है। मध्यप्रदेश शासन की तरफ से जिला आपूर्ति विभाग को पोर्टल पर 3600 नामों की सूची प्राप्त हुई है। अब इन लोगों का नाम सूची के आधार पर नोटिस जारी किए जा रहे हैं। जिला आपूर्ति विभाग द्वारा अभी तक 2000 गरीबों को नोटिस जारी कर जानकारी मांगी गई है। जानकारी नहीं देने पर गरीबी की श्रेणी से इन्हें हटाया जा सकता है।

गरीबी की पात्रता से होगी छटनी

आर्थिक रूप से सक्षम होने के बावजूद कई लोग गरीबी रेखा का फायदा उठा रहे हैं। अब ऐसे लोगों की छटनी करना शुरू कर दिया है। नोटिस जारी करने के बाद इन्हें दोबारा जिला आपूर्ति कार्यालय में आकर गरीबी श्रेणी की पात्रता को स्पष्ट करना पड़ेगा। कागजात के आधार पर पात्रता में नहीं आने पर गरीबी रेखा से इनके नाम काट दिए जाएंगे। जिन लोगों की वार्षिक आय छह लाख से अधिक है वे इस गरीबी रेखा में पात्रता नहीं रखते हैं। ऐसे लोगों के बीच नए सिरे से छटनी होगी। उल्लेखनीय हो कि बैतूल में वर्तमान में 12 लाख 53 हजार सदस्य और 3 लाख 7 हजार परिवारों को गरीबी रेखा के तहत नि:शुल्क खाद्यान्न वितरण किया जा रहा है। अब इसमें से अमीरों की छटनी की जा रही है।

इनका कहना

3600 गरीबों की सूची आई है जिसमें इनके गरीब होने पर संदेह है। इन्हें नोटिस जारी कर कारण पूछा जाएगा। अभी तक दो हजार लोगों को नोटिस जारी कर चुके हैं। पात्रता नहीं रखने पर गरीबी रेखा से नाम काटे जाएंगे। 

केके तेकाम, जिला आपूर्ति अधिकारी बैतूल। 

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button