Prashasnik Kona: प्रशासनिक कोना: पानी वाले साहब बीके अघोषित पीए आखिर क्यों चर्चा में??? आईपीएल पर सटोरिए भी खुश और साहब भी…. सब इंजीनियर के कमीशनखोरी के वायरल वीडियो का आखिर क्या है सच???? विस्तार से पढ़िए हमारे चर्चित कॉलम प्रशासनिक कोना में….

पानी वाले साहब के पीए चर्चा में

पानी वाले साहब के एक तथाकथित और अघोषित पीए इन दिनों उनके दफ्तर से लेकर सार्वजनिक स्थानों पर खासी सुर्खियां बटोर रहे हैं। यह कोई पीए कोई सरकारी कर्मचारी नहीं, बल्कि एक रिटायर अधिकारी है। कुछ वर्ष पहले शासकीय नौकरी से विदा लेने के बावजूद उन्हें अपने विभाग से मोह नहीं छूटा। करीब एक वर्ष पहले नए साहब आए तो उन्होंने ऐसा घेरा कि साहब अब उनके बिना पत्ते भी नहीं हिला पा रहे हैं।

चर्चा है कि साहब के दफ्तर में रहते वे पूरे समय मौजूद रहकर पूरे जिले की विभागीय कहानी बताकर साहब की जमकर जेब गर्म करते हैं। इसके अलावा विभाग के ही ठेकेदार और दलालों को भी पहले तथाकथित पीए से ही चर्चा करनी होती है, इसके बाद बात आगे बढ़ पाती है। शासकीय बैठकों में यह रिटायर अधिकारी पानी वाले साहब के साथ खामियां भी बताकर खूब वाहवाही लूट रहे हैं। फिलहाल इन्हें दलाल की संज्ञा देकर स्टाफ के लोग और ठेकेदार दूरी बनाने का जतन करते देखे जा रहे हैं।

आईपीएल पर बल्ले-बल्ले

जिले में भी आईपीएल की चौका चौंध के बीच हर मैच पर सट्टे का कारोबार जोरों पर। विभागीय अधिकारी अपने आप को पाक-साफ बताने के लिए अब तक कही भी इस तरह के मामले सामने आने की बात से इंकार रहे हैं। अलबत्ता जिले में पदस्थ एक वरिष्ठ अधिकारी के क्षेत्र में जिस तरह आईपीएल का कारोबार चल रहा है, इसकी चर्चा नर्मदापुरम के बड़े साहब तक पहुंचने की खबर है।

आईपीएल के कुछ बुकियों को लेकर गुप्त सूचना के माध्यम से पक्की खबर नर्मदापुरम पहुंचने के बाद आने वाले दिनों में किसी भी समय उनकी परेड हो सकती है। यह वही अधिकारी है जो पहले बैतूल में रहकर उपनिरीक्षक फिर थानेदार की लंबी पारी खेलकर पदोन्नत होने के बाद तीसरी पारी में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। पिछले दिनों एक हाईप्रोफाइल मामले में उनकी भूमिका की खबर जनप्रतिनिधियों से लेकर मुख्यालय तक पहुंच चुकी है।

वायरल वीडियो का सच

पिछले दिनों निर्माण विभाग से जुड़े एक उपयंत्री का कमिशनखोरी को लेकर वायरल वीडियो अभी भी चौक चौराहों पर चर्चा का केंद्र बना हुआ है। इस आडियो में उपयंत्री और ठेकेदार के बीच निर्माण कार्यों को लेकर चढ़ावा देने की बात सुनी जा रही है। काम स्वीकृत करवाने ेके लिए पैसे देने और डीपीआर बनाने में हमारा खर्च लगने जैसे शब्दों का खुलकर उपयोग हुआ है।

इस आडियो में मैडम खूब खर्च करती है। जैसे शब्दों का का बार-बार उल्लेख होना भी चर्चा का केंद्र बना हुआ है। यह पहला मौका नहीं है कि निर्माण कार्यों से जुड़े विभाग में उपयंत्री ठेकेदार से सार्वजनिक रूप से सेवा करने की बात कह रहे हैं। क्षेत्र के लोग इस आडियो की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर माननीय से भी चर्चा करने वाले हैं।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें

👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t

बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button