Betul Ki Khabar: चिचोली में अवैध शराब कारोबारियों पर शिकंजा कसना शुरू

पुलिस ने रेस्टारेंट पर मारा छापा, लगातार कार्रवाई करने का दावा
Betul Ki Khabar: बैतूल। चिचोली मुख्यालय में अवैध गतिविधियां थमने का नाम नहीं ले रही है। कुछ दिन पहले यहां बड़े पैमाने पर होटल, रेस्टारेंट और ढाबों पर खुलेआम शराब बेचने और पिलाएं जाने का वीडियो वायरल होने के बाद चिचोली पुलिसक की जमकर किरकिरी हुई।
सांझवीर टाईम्स ने दो दिन पहले अवैध शराब को लेकर खबर प्रकाशित हुई तो मंगलवार पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू की, लेकिन अवैध शराब बेचने वालों का मुखबिर तंत्र सक्रिय हो गया और सभी भूमिगत हो गए। इसी बीच एक रेस्टारेंट पर पुलिस ने देशी शराब और बीयर पकड़ने में सफलता हासिल की है।
बताया जाता है कि चिचोली मुख्यालय के आसपास कई दिनों से दर्जनों होटल और रेस्टारेंट के अलावा ढाबों पर बड़े पैमाने पर सस्ती शराब बेची जा रही है, जबकि 1 अप्रैल से आबकारी विभाग ने नए ठेकेदार को दुकानें हैंडओवर कर दी है।
पुलिस और आबकारी विभाग की व्यवस्तता का फायदा उठाकर चिचोली के बसस्टैंड, जयस्तंभ चौक, भीमपुर-हरदा रोड पर बड़े पैमाने पर अवैध शराब बेची जा रही है। सूत्र बताते हैं कि पुराने स्टाक की शराब खरीदकर होटल और ढाबा संचालक मुनाफा कमाने के उद्देश्य से शराब दुकानों से कम दामों पर बेच रहे हैं। इसका सीधा खामियाजा ठेकेदारों को भुगतना पड़ रहा है।
वायरल वीडियो के बाद जागी चिचोली पुलिस
बताया जाता है कि चिचोली में बड़े पैमाने पर शराब बेचने के मामले में पहले शिकायत भी हुई, लेकिन कुछ नहीं हुआ, इसके बाद वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बिना डर के शराब बेचकर होटल में ही ग्राहकों को अवैध आहता बनाकर पीने की व्यवस्था भी बना रहे हैं।
सांझवीर टाईम्स में यह समाचार प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद मंगलवार को पुलिस ने अचानक छापा मार कार्रवाई शुरू की, लेकिन होटल और रेस्टारेंट संचालकों को तथाकथित विभिषणों से जानकारी मिल गई और वे अलर्ट हो गए। इसके बाद पुलिस ने जय स्तंभ चौक पर राहुल रेस्टारेंट पर छापा मारा तो यहां से 10 क्ववार्टर देशी शराब के और 3 बीयर जब्त की। पुलिस ने बताया कि रेस्टारेंट संचालक पर 34(2 ) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
इनका कहना….
सांझवीर की खबर के बाद हमने मंगलवार चिचोली में रेस्टारेंट और होटलों में दबिश दी। इस दौरान एक रेस्टारेंट से शराब और बीयर पकड़ाई है। अवैध शराब बेचने वालों पर सतत कार्रवाई जारी रहेगी।
हरिओम पटेल, टीआई, चिचोली
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें
👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t
बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com




