Betul Collector News: तहसील में कलेक्टर की नाराजगी के बाद आधा दर्जन लिपिकों की शाखा परिवर्तन, फिर भी अटैच कर रखें कर्मचारी

Betul Collector News: After the displeasure of the Collector in Tehsil, branch of half a dozen clerks changed, still keep the employees attached

Betul Collector News:(बैतूल)। तहसील कार्यालय बैतूल में पदस्थ कई लिपिकों की काम के प्रति गंभीरता नहीं बरतने पर शिकायत मिलने पर 6 लिपिकों की शाखा परिवर्तित की है। इसके बावजूद भी तहसील कार्यालय में व्यवस्था सुधारने की कम बनी है। क्योंकि जो लिपिक शहर का काम देखते थे, उन्हें वहीं के वहीं ग्रामीण का चार्ज दे दिया है। इस तरह से शाखा परिवर्तन करने से कोई खास व्यवस्था सुधरने की गुंंजाईश नहीं है। तहसील कार्यालय में चल रही भर्राशाही पर पूर्व कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस और वर्तमान कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी ने कई बार नाराजगी जताई है। तहसील में कामकाज नहीं होने आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लोग तहसील के चक्कर काटकर परेशान हो जाते है।

बार-बार शिकायत आने के बाद अब तहसील में पदस्थ लिपिकों की शाखा परिवर्तित की है, जिसमें जगदीश हजारे को तहसील ग्रामीण से खेड़ी सांवलीगढ़ वृत्त, कमलेश राठौर कम्प्यूटर ऑपरेटर को तहसील नगर बैतूल से कम्प्यूटर ऑपरेट कार्य खेड़ीसांवलीगढ़ वृत्त, उषा साहू तहसील ग्रामीण 2 से तहसील ग्रामीण बैतूल 1, विभा कारे को बैतूलबाजार वृत्त से नगरीय तहसील बैतूल, मिथलेश इवने को खेड़ीसांवलीगढ़ वृत्त से तहसील ग्रामीण बैतूल 1, सोनिका राजपूत को तहसील ग्रामीण 1 से तहसील ग्रामीण 2, शंकर दयाल गाड़गे को नगरीय तहसील बैतूल से बैतूल बाजार वृत्त, धंनजय वहाने को सहायक कानूनगो को सीएम हेल्प लाईन, दांडिक प्रकरण, जनसुनवाई, शिकायत आदि एवं प्रभारी अधिकारी की नई जिम्मेदारी सौंपी है।

शिकायतों के बाद बदली शाखा(Betul Collector News)

जिन लिपिक और कर्मचारियों की शाखा कार्य में बदलाव किया है। इनमें कई कर्मचारियों और लिपिकों की शिकायतें आ रही थी कि तहसील संबंधित कामकाज में इनके द्वारा लापरवाही बरती जा रही है। कई बार फाईलें गुम होने की भी शिकायतें मिली। लोग तहसील कार्यालय के चक्कर काटते थे। काम समय पर नहीं होता था। इसलिए इन कर्मचारियों के शाखा में परिवर्तन किया है। अब लोगों को यही उम्मीद है कि तहसील संबंधित कामकाज में पारदर्शिता आएगी। कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने भी कहा था कि तहसील संबंधित कई शिकायतें मिल रही है, इनका समाधान समय पर किया जाए। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

चिचोली किया था स्थानांतरण अब बैतूलबाजार वृत्त का दे दिया प्रभार

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नगरीय तहसील बैतूल के शंकरदयाल गाड़गे का पूर्व कलेक्टर द्वारा बैतूल से चिचोली स्थानांतरित किया गया था, लेकिन उन्होंने चिचोली में अपना कार्यभार ग्रहण नहीं किया। तहसील में ही बैतूलबाजार वृत्त का प्रभार दे दिया है। इससे साफ जाहिर होता है कि लिपिकों का मोह बैतूल तहसील से कम नहीं हो रहा है। जानकार बताते है कि लिपिकों की केवल शाखा बदली है। कामकाज तहसील में ही चल रहा है। ऐसे में कामकाज में पारदर्शिता आना और व्यवस्था सुधारने की गुंजाईश बहुत कम है।

इनका कहना…

किस कर्मचारी को क्या प्रभार दिया है, इसकी मुझे कोई जानकारी नहीं है। आप इस संबंध में तहसीलदार से चर्चा करें।

अभिषेक चौरसिया, एसडीएम, बैतूल

8 कर्मचारियों के शाखाओं को बदला गया है। शंकरदयाल गाड़गे का ट्रांसफर चिचोली हुआ था, लेकिन उनके स्थान पर कोई कर्मचारी नहीं आने पर उनको रिलीव नहीं किया गया है। अब शाखा परिवर्तित कर दी है।
अतुल श्रीवास्तव, तहसीलदार, बैतूल

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button