Betul Samachar:  गांजा सप्लायरों ने दी थी गोली चलाने वाले आरोपियों को पनाह

Betul News: Ganja suppliers had given shelter to the accused who opened fire

कुख्यात तस्करों में शामिल है आरोपी, उड़ीसा से जुड़े हैं तार

Betul Samachar: बैतूल/आमला। आमला थाना क्षेत्र के तिरमहु में एक युवक पर गोली चलवाने वाले आरोपी के तार उड़ीसा के गांजा सप्लायरों से जुड़ रहे हैं। जानकारी मिली है कि, आरोपी श्याम लाल घोघड़े निवासी देवगांव लम्बे समय से गांजे के बिक्री और तस्करी में शामिल रहा है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी अपने अन्य दो साथियों के साथ सीधे उड़ीसा रवाना हो गए थे। यहां गांजे की थोक में सप्लाई देने वाले सप्लायरों ने इनकी फरारी काटने में मदद की थी। हालांकि यह भी जांच का विषय है कि आरोपियों के मददगारों का पता लगाकर उन्हें भी इस घटना में आरोपी बनाया जाना चाहिए था।

जानकारी के अनुसार आरोपी श्यामलाल घोघड़े आमला सहित आसपास के इलाकों में गांजा बिक्री और सप्लाई में लिप्त रहा है। आरोपी पर पहले से ही कई मामले भी दर्ज हैं। घटना वाले दिन श्याम लाल ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर युवक दुर्गेश सरले पर गोली चला दी थी और फरार हो चुके थे। बताया जा रहा है कि श्याम लाल ने फरारी काटने के लिए उड़ीसा में कुछ गांजा सप्लायरों से मदद मांगी थी। अपने दो साथियों के साथ सीधे उड़ीसा रवाना हो गया। पुलिस ने उड़ीसा के ही जगन्नाथपुरी से इन आरोपियों को गिरफ्तार तो किया, लेकिन आरोपियों को पनाह देने वालो पर कोई कार्यवाही अभी तक नहीं की गई है। हालांकि पुलिस कार्यवाही का भरोसा जरूर दे रही है।

जिले में उड़ीसा से बड़े पैमाने पर होती सप्लाई

युवाओं में गांजे के नशे का चलन बुरी तरह हावी है। शायद ही जिले का कोई ऐसा क्षेत्र अछूता होगा जहां-गांजे की बिक्री न होती हो। स्कूल, कालेज, कोचिंग आदि में पढ़ने वाले युवा इस नशे का शिकार हो रहे हैं। जानकार सूत्र बताते हैं कि, जिले में गांजे की जो बिक्री होती है उस गांजे की सप्लाई उड़ीसा से ही होती है। कई बड़े खरीददार थोक में खरीदी कर डिमांड के मुताबिक इसकी सप्लाई करते हैं। पूर्व में जिन मामलों का खुलासा हुआ है, उनमें यह स्पष्ट हो चुका है कि उड़ीसा राज्य गांजा बिक्री का सबसे बड़ा प्लेटफार्म है।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button