Betul Ki Khabar: सुरभि को श्रद्धांजलि देने लगातार वीआईपी आगमन

18 मार्च को विजय न्यास भवन में आयोजित होगा मुख्य श्रद्धांजलि कार्यक्रम
Betul Ki Khabar: बैतूल (सांझवीर टाईम्स)। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खण्डेलवाल और आरडीपीएस स्कूल की संचालक श्रीमती ऋतु खण्डेलवाल की सुपुत्री सुश्री सुरभि खण्डेलवाल के असामयिक निधन के बाद उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए प्रदेशभर से राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक क्षेत्र की प्रमुख हस्तियां लगातार बैतूल पहुंच रही हैं। खण्डेलवाल परिवार के निवास पर शोक संवेदनाएं व्यक्त करने और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों का सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी है।

इसी क्रम में सोमवार को भी कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों, संगठन पदाधिकारियों और विभिन्न जिलों से आए नेताओं ने खण्डेलवाल निवास पहुंचकर सुश्री सुरभि खण्डेलवाल को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में मध्यप्रदेश के स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मध्य क्षेत्र बौद्धिक प्रमुख सुहास भगत, सह बौद्धिक प्रमुख हितानंद शर्मा, सिरमौर (रीवा) विधायक दिव्यराज सिंह, सेवड़ा (दतिया) नगर पालिका अध्यक्ष सतेंद्र सिंह नागिल, पन्ना विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह, विदिशा से बहादुर सिंह रघुवंशी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवपुरी जितेंद्र जैन गोटू, बृज किशोर भार्गव, प्रांशु राणे, भिंड के पूर्व भाजपा जिला कोषाध्यक्ष शोभित अग्रवाल, पूर्व प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मधुसूदन चौधरी, भाजपा जिला महामंत्री ग्वालियर विनय जैन, छिंदवाड़ा सांसद बंटी साहू, अशोक नगर के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मलकी सिंह सिंधु, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अवनेंद्र पटेरिया, वारासिवनी के पूर्व विधायक हेमंत विजय राव देशमुख, भिंड भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती पिंकी शर्मा, मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष डॉ. अवधेश प्रताप सिंह, भिंड जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कामना भदौरिया और बुरहानपुर महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल सहित कई गणमान्य जन शामिल रहे।

इसके अलावा रविवार को भी बड़ी संख्या में सांसद, विधायक, पूर्व मंत्री, संगठन पदाधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ता बैतूल पहुंचे और खण्डेलवाल निवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इनमें पूर्व विभाग प्रचारक सुशील यादव, इटारसी नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, पूर्व विधायक शिशुपाल यादव, सेवा भारती के प्रांत संगठन मंत्री सुरेंद्र सोलंकी, इंदौर के कृष्ण मुरारी मोघे, सांसद संध्या राय, इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा कैलाश जाटव, राजेंद्र शुक्ल, देवेंद्र सिंह तोमर, विद्या भारती के संगठन मंत्री अनिल अग्रवाल, बरघाट विधायक, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम, विधायक संतोष वरकड़े, भाजपा जिला अध्यक्ष जबलपुर रत्नेश सावनेकर, ग्वालियर से भाजपा कोषाध्यक्ष राजा भैया, कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त दिनेश अंगारिया, पूर्व विधायक राजेंद्र फूलचंद वर्मा, राष्ट्रीय कुनबी समाज अध्यक्ष विष्णु राणे, भाजपा आईटी संयोजक अमन शुक्ला, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अंशुल तिवारी, सांसद लता वानखेड़े, सांसद हिमांद्री सिंह, सांसद राहुल लोधी, विधायक रमाकांत भार्गव, पूर्व मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया सहित अनेक जनप्रतिनिधि और संगठन पदाधिकारी शामिल रहे।
खण्डेलवाल परिवार की सुपुत्री को श्रद्धांजलि देने के लिए लगातार बढ़ती जनभागीदारी को देखते हुए 18 मार्च को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक कोठीबाजार स्थित विजय न्यास भवन के सामने न्यू बैतूल स्कूल के खेल मैदान में मुख्य श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में प्रदेश के अनेक वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठन और शहर के नागरिक बड़ी संख्या में शामिल होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियां तेजी से की जा रही हैं। आयोजकों के अनुसार यह श्रद्धांजलि सभा सुश्री सुरभि खण्डेलवाल की स्मृति में आयोजित की जा रही है, जिसमें प्रदेशभर से आए लोग उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करेंगे।




