Betul News: केरपानी सर्किल में फिर सागौन पर चली कुल्हाड़ी

जांच के बीच ताजा कटे ठूंठों ने खड़े किए सवाल, कक्ष क्रमांक 1074 में लकड़ियां और बल्लियां मिलने का दावा

Betul News: बैतूल। दक्षिण वन मंडल की ताप्ती रेंज में सागौन कटाई को लेकर चल रही जांच के बीच केरपानी सर्किल से एक बार फिर पेड़ों की कटाई की खबर सामने आई है।

कक्ष क्रमांक 1074 में ताजा कटे सागौन के ठूंठ, कटी हुई लकड़ियां और बल्लियां मिलने की जानकारी सामने आने के बाद वन विभाग की निगरानी और कार्रवाई पर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि मौके की वास्तविक स्थिति और कटाई की वैधता जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

 ताप्ती रेंज में सागौन कटाई के मामलों को लेकर दक्षिण वन मंडल के डीएफओ अरिहंत कोचर द्वारा जांच के निर्देश दिए गए हैं। जांच के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम सक्रिय है। ऐसे समय में केरपानी सर्किल में कथित तौर पर ताजा कटे पेड़ों के ठूंठ मिलना विभागीय निगरानी व्यवस्था के लिए चुनौती माना जा रहा है।

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक कक्ष क्रमांक 1074 में कई स्थानों पर सागौन के ताजा और पुराने ठूंठ दिखाई दे रहे हैं। दावा है कि कुछ ठूंठों पर वन विभाग की हैमर मार्किंग अथवा नंबरिंग नजर नहीं आ रही है। यदि जांच में यह बात सही पाई जाती है तो कटाई की अनुमति, वन अभिलेख और मौके पर की गई कार्रवाई की स्थिति की जांच जरूरी हो जाएगी।

मौके पर पड़ी लकड़ियां, बल्लियां भी बनीं चर्चा का विषय

बताया जा रहा है कि मौके पर सागौन के कटे ल_े और बल्लियां भी पड़ी हुई हैं। ताजा कटे ठूंठों के साथ लकड़ी का मौके पर पड़ा होना इस मामले को और गंभीर बनाता है। सवाल यह भी है कि यदि विभाग को कटाई की जानकारी थी तो मौके पर पड़ी लकड़ी और पुराने ठूंठों के संबंध में अब तक क्या कार्रवाई की गई।

जांच पूरी होने से पहले उठे नए सवाल

ताप्ती रेंज में लगातार सामने आ रहे सागौन कटाई के मामलों के बीच अब केरपानी सर्किल का मामला भी चर्चा में है। वन विभाग के सामने चुनौती यह है कि मौके का निरीक्षण कर कटे पेड़ों की संख्या, उनकी स्थिति, हैमर मार्किंग, नंबरिंग और वन अभिलेखों का मिलान किया जाए।

जांच में यदि कटाई अवैध पाई जाती है तो जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई और विभागीय स्तर पर निगरानी की जवाबदेही तय करना भी अहम होगा।मामले को लेकर दक्षिण वन मण्डल डीएफओ अरिहंत कोचर से प्रतिक्रिया लेने के लिए उनके सरकारी मोबाइल 9424790400 पर सम्पर्क किया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें

👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t

बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button