Betul Ki Khabar: बैतूल में जनता और जनप्रतिनिधि के बीच विश्वास का अनोखा मॉडल

10 राउंड टेबल, सैकड़ों फरियादी और समाधान की नई मिसाल

Betul Ki Khabar: बैतूल। जनप्रतिनिधियों से मिलने के लिए आमजन को लंबा इंतजार करना पड़े, यह आम बात है, लेकिन बैतूल में एक अलग ही तस्वीर देखने को मिल रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमन्त खंडेलवाल ने अपनी विधानसभा की जनता से सीधे संवाद और त्वरित समाधान के लिए एक अनोखी पहल शुरू हुई है। इसकी चर्चा बैतूल से निकलकर राजधानी भोपाल तक सुर्खियां बटोर रही हैं।

विधायक निवास के ठीक सामने बने विशाल हाल में 10 बड़े राउंड टेबल लगाए गए हैं। प्रत्येक टेबल के चारों ओर 10 से 12 फरियादियों के बैठने की आरामदायक व्यवस्था की गई है। यहां आने वाले लोग अपनी समस्याओं को लेकर व्यवस्थित रूप से बैठते हैं और फिर शुरू होता है समाधान का सिलसिला। खास बात यह है कि फरियादियों को विधायक तक पहुंचने के लिए किसी प्रकार की भागदौड़ नहीं करनी पड़ती, बल्कि विधायक स्वयं प्रत्येक टेबल पर जाकर लोगों की बातें सुनते हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद हेमन्त खण्डेलवाल की व्यस्तताएं प्रदेश, राजधानी और दिल्ली तक बढ़ गई हैं। इसके बावजूद वे अपनी विधानसभा की जनता के लिए समय निकालकर उनकी समस्याओं को प्राथमिकता दे रहे हैं।

हर टेबल पर जाकर कर रहे चर्चा

 प्रत्येक टेबल पर जाकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष खंडेलवाल लोगों की बात ध्यानपूर्वक सुनते हैं और अपने निजी सहायकों को तत्काल आवश्यक निर्देश देते हैं। यदि कोई मामला गंभीर या अत्यावश्यक होता है तो संबंधित अधिकारियों से उसी समय फोन पर चर्चा कर समाधान की दिशा में कदम उठाए जाते हैं। इस व्यवस्था से लोगों में उत्साह और संतोष का भाव स्पष्ट नजर आता है। फरियादियों का कहना है कि प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद भी विधायक का व्यवहार और जनता के प्रति समर्पण पहले जैसा ही बना हुआ है।

उनकी समस्याओं को न केवल गंभीरता से सुना जाता है, बल्कि समाधान की ठोस कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाती है। आम तौर पर कई स्थानों पर जनप्रतिनिधियों से मुलाकात के लिए लोगों को लंबी प्रतीक्षा और सिफारिशों का सहारा लेना पड़ता है, लेकिन बैतूल में यह व्यवस्था पारदर्शिता और सुगमता का उदाहरण बन गई है। यहां हर व्यक्ति को समान अवसर मिलता है और बिना किसी भेदभाव के उसकी बात सुनी जाती है।

जनता के बीच बैठकर समस्याओं का समाधान निकालने की यह पहल न केवल जनसंपर्क को मजबूत कर रही है, बल्कि जनप्रतिनिधि और नागरिकों के बीच विश्वास की नई नींव भी रख रही है। 10 राउंड टेबल पर सैकड़ों फरियादियों की फरियाद सुनकर समाधान देना, वास्तव में जनसेवा के सच्चे भाव को दर्शाता है। बैतूल में जनसंवाद का यह मॉडल अब एक मिसाल बनता जा रहा है, जहां व्यवस्था, संवेदनशीलता और सक्रियता का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है।

हर समस्या को हल करने मौके पर रहती है टीम

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद बैतूल विधायक हेमंत ने मुलाकात करने वालों की संख्या बढ़ने के बाद घर के बजाए सामने के हाल को तैयार करने के निर्देश दिए थे। उनके निर्देश पर टेबल और कुर्सियां लगाई गई। यहां उनके भोपाल से आने के पूर्व में सभी को सूचित कर दिया जाता है। सैकड़ों की संख्या में लोग लगे हुए टेबल पर अपनी बारी आने का इंतजार करते हैं।

खंडेलवाल हर टेबल पर जाकर न सिर्फ बैतूल, बल्कि पूरी जिले से आए प्रत्येक व्यक्ति से सहज मुलाकात कर उनकी समस्या को इत्मिनान सुनते हैं। जहां पर भी जरूरत पड़ी तो उनकी टीम में मौजूद 5-6 निज सहायक तुरंत संबंधित अधिकारी को फोन कर समस्या का निदान करने के निर्देश देते हैं। इतना ही नहीं जरूरत पड़ने पर प्रादेशिक अधिकारियों से भी प्रदेश अध्यक्ष मोबाइल पर बात करते हैं। यही वजह है कि समस्या का निदान होने के कारण अब उनके बैतूल में रहने के दौरान मिलने वालों की संख्या में हर मर्तबा इजाफा हो रहा है।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button