Betul Samachar: जेएच कॉलेज में गांव की बेटी योजना में बड़े घोटाले की आशंका

Betul Samachar: Fear of big scam in village daughter scheme in JH College

आडिट टीम की आपत्ति के बाद मचा हड़कम्प, बैंक खातों की जांच में जुटा प्रबन्धन

Betul Samachar: बैतूल। भाजपा सरकार द्वारा उच्च शिक्षा विभाग के माध्यम से गांव की प्रतिभाशाली बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के लिए चलाई जा रही गाँव की बेटी योजना में गड़बड़ी किए जाने की जानकारी सामने आई है। जिले के सबसे बड़े जे एच कालेज में इस योजना में बड़ा घोटाला होने की आशंका जाहिर होने के बाद कालेज प्रशासन में हड़कम्प मचा हुआ है। सूत्रों से ऐसी जानकारी मिली है कि, मामला सामने आने के बाद कमिश्नर ने जांच कर दोषियों के खिलाफ सीधे एफआईआर कराए जाने के निर्देश दिए हैं। अब कालेज प्रशासन जांच में जुट गया है । देखना है कि, वो कौन से छोटी और बड़ी मछलियां है। इनके नाम जांच के बाद इस घोटाले में सामने आते हैं।फिलहाल कालेज के समस्त रिकार्डो के साथ साथ उन छात्राओं के बैंक रिकार्ड की भी जांच की जा रही है। सरकार की तरफ से इस योजना के तहत राहत प्रदान की जा रही है।

6 हजार छात्राओं को प्रति वर्ष मिलती है छात्रवृत्ति

दरअसल गांव की बेटी योजना, मध्य प्रदेश सरकार की एक छात्रवृत्ति योजना है। इसका मकसद, ग्रामीण इलाकों की प्रतिभाशाली छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है, इस योजना के तहत उन छात्राओं को छात्रवृत्ति दिए जाने का प्रावधान है , जिन्होंने 60 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं कक्षा प्रथम श्रेणी में हासिल की है। छात्राओं को प्रति वर्ष 10 महीने तक 500 रुपये प्रति महीने की छात्रवृत्ति दी जाती है। यानी कि प्रति छात्रा 5 हजार रुपए। बताया जा रहा है की जे एच कालेज में इस योजना को अमली जामा पहनाने के लिए स्टाफ भी नियुक्त किया गया है ।

सूत्र बताते हैं कि गांव की बेटी योजना को पिछले तीन सालों से चूना लगाया जा रहा था। इस दौरान कालेज प्रशासन की जिम्मेदारी संभालने वाले दो प्राचार्यो ने भी अपनी जिम्मेदारी को नजरअंदाज किया जिसका परिणाम यह निकला कि, आडिट करने आई टीम को छात्रवृत्ति से सम्बंधित कई रिकार्ड उपलब्ध ही नहीं करवाये गए थे , आडिट टीम ने आवेदन फार्मों की संख्या को लेकर भी अपनी आपत्ति दर्ज कराई थी। लेकिन जब आपत्तियों का निराकरण नहीं हो पाया तो आडिट टीम ने उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों के संज्ञान में यह मामला रखा। सूत्र बताते हैं कि कमिश्नर नर्मदापुरम संभाग के संज्ञान में जब यह मामला आया तो उन्होंने घोटाले की सूक्ष्मता से जांच कर दोषियों के खिलाफ एफआईआर कराये जाने के निर्देश दिए हैं।

जैसे ही इसकी खबर जे एच प्रशासन को मिली कालेज में हड़कम्प मच गया। जानकारी मिली है कि मामले की गम्भीरता को देखते हुए कालेज प्राचार्य मीनाक्षी चौबे ने तत्काल कर्मचारियों को तलब कर लिया और बीती रात भर योजना से सम्बंधित रिकार्ड खंगाले गए। सूत्र बताते हैं कि इस योजना का काम देख रहे कर्मचारी को सुबह ही तलब कर लिया गया था लेकिन दोपहर 12 बजे तक यह कर्मचारी भी कालेज नहीं पहुंचा था। सूत्र बताते हैं कि, जांच के बाद हो सकता है कि,गांव की बेटी योजना में कई बड़े चेहरों से भी नकाब उतर सकता है।

लाखों रुपए का घोटाला आ सकता है सामने

सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि, कालेज प्रशासन ने गांव की बेटी योजना के घोटाले की जांच शुरू कर दी है। सूत्र बताते हैं कि पिछले तीन से चार सालों के दौरान यह गड़बड़ी किये जाने की जानकारी सामने आ रही है। जांच के लिए आडिट सेक्शन के तीन कर्मचारी कालेज पहुंचे हैं जो रिकार्ड की जांच कर रहे हैं। जांच में यह देखा जा रहा है कि, छात्रवृत्ति की राशि पात्र छात्रा की ही खाते में अंतरित की गई है या नहीं। इसके अलावा बैंक के माध्यम से यह पता लगाने के भी प्रयास किये जा रहे हैं कि, छात्रवृत्ति की राशि कहीं निजी खातों में तो अंतरित नहीं कर दी गयी है। फिलहाल जे एच प्रबन्धन, प्राचार्य मीनाक्षी चौबे के मार्गदर्शन में जांच में जुटा हुआ है जांच के बाद ही इसका खुलासा हो पायेगा की गांव की बेटियों के हक पर आखिर कितने लाख रुपयों का डाका डाला गया है। और इस कारनामे में कौन कौन लोग शामिल हैं।

इनका कहना…

गांव की बेटी योजना में गड़बड़ी की जानकारी मिली है। आडिट टीम रिकार्ड की जांच कर रही हैं। बैंक के रिकार्ड भी देख रहे हैं। जांच के बाद ही स्थिति स्पस्ट हो पाएगी।

डॉ मीनाक्षी चौबे प्राचार्य जे एच कालेज बैतूलजे एच कालेज में गांव की बेटी योजना में बड़े घोटाले की आशंका?

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button