Betul Accident News: दुखद हादसा: बिरुल बाजार से पत्तागोभी लेकर जबलपुर जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, चपेट में आए बाइक सवार दम्पत्ति की मौत से गांव में मातम

Betul Accident News: मुलताई। छिंदवाड़ा नेशनल हाईवे पर बुकाख़ेडी डैम के पास मार्ग से जा रहा गोभी से भरा ट्रक अचानक पलट गया। इस दौरान विपरीत दिशा से आ रही बाइक ट्रक की चपेट में आ गई और गोभी से भरी बोरियो के नीचे दब जाने से बाइक पर सवार पति-पत्नी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में ट्रक चालक और परिचालक भी घायल हो गए।

 ट्रक के परिचालक मनीष पिता पूरनलाल कसारे खंबारा ने बताया वह खंबारा निवासी ट्रक चालक रोहित पिता हेमराज बुआड़े 24 वर्ष के साथ मंगलवार को ट्रक में ग्राम बिरुलबाजार से पत्ता गोभी भरकर जबलपुर जा रहा था।

शाम 4.30 बजे के दरमियान ग्राम बुकाखेड़ी डेम के पास मोड पर अचानक ट्रक अनियंत्रित होकर पलटने से ट्रक में भरी पत्तागोभी की बोरिया ट्रक से बाहर गिर गई। इस दौरान विपरीत दिशा से आ रही बाइक पर सवार पति पत्नी ट्रक की चपेट में आकर बाइक समेत बोरियो के नीचे दब गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार श्याम पिता रामा वानखेड़े 45 वर्ष निवासी भरकावाड़ी पत्नी मोनिका 40 वर्ष के साथ ग्राम घाटपिपरिया में रिश्तेदारी में तेरहवीं के कार्यक्रम में शामिल होकर बाइक पर सवार होकर वापस ग्राम भरकावाड़ी जा रहे थे।

इस दौरान हादसे का शिकार हो गए। दोनो के शवों को चिखलीकला टोल प्लाजा की एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल लाया।1033 एंबुलेंस केपायलट रविन्द्र खंडारे ने बताया कि पत्ता गोभी का ट्रक पलटने की जानकारी लगते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। बोरियो के नीचे दबे ट्रक चालक, परिचालक और बाइक सवार दंपति को बाहर निकाला। लेकिन जब तक दंपति की मौत हो चुकी थी। दम्पति की मौत के बाद उनके गांव में मातम छाया हुआ है।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button