Betul Crime News : गेट का ताला तोडक़र घुसे चोर, आभूषण समेत 6 लाख की चोरी

पुलिस की रात्रि गश्त एक बार फिर कटघरे में, बैतूल से पहुंचा डॉग स्कवायड

Betul Crime News- चिचोली। नगर के पॉश विवेकानंद वार्ड में बीती रात चोरों ने एक सूने आवास पर धावा बोलकर करीब 6 लाख के आभूषण और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। चोर इस सूने आवास पर मुख्य गेट का ताला तोडक़र अंदर घुसे थे। जानकारी के मुताबिक विवेकानंद वार्ड स्थित राम भरोसे रामभरोसे कारे और रामसेवक कारे का संयुक्त परिवार निवास करता है।

रविवार को दोनों भाई अपने परिजनों के साथ आमला ब्लॉक के कनौजिया गए थे, यहां दोनों भाई के ससुराल में एक सेवानिवृत्ति का कार्यक्रम था। कार्यक्रम होने के बाद दोनों भाई परिजनों के साथ अपने भाई के साथ घर पहुंचे तो मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर उन्होंने देखा तो कमरों की आलमारी खुली हुई थी और सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। इसके बाद चिचोली पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से चर्चा की। सारे परिवार के मुताबिक आलमारी में रखे डेढ़ लाख नगद, एक सोने का हार, दो सोने की अंगूठ, दो सोने की चैन, पायल समेत अन्य जेवरातों पर हाथ साफ कर दिया। चोरी गए सामान की कीमत 6 लाख रूपए बताई जा रही है। पुलिस ने बड़ी चोरी की बाद बैतूल से डॉग स्क्वायड भी बुलाया। चिचोली पुलिस सीसीटीवी के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है, लेकिन पॉश कालोनी में चोरी की घटना से लोगों में आक्रोश पनप रहा है।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button