Betul Ki Khabar: भाजपा जिला अध्यक्ष के एक वर्षीय कार्यकाल में और सुदृढ़ हुआ संगठन

प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देशों पर हो रहा शत-प्रतिशत अमल, कार्यकर्ताओं में नया जोश
Betul Ki Khabar: बैतूल। भारतीय जनता पार्टी के बैतूल जिले में संगठनात्मक मजबूती का दौर लगातार आगे बढ़ रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष सुधाकर पवार के एक वर्षीय कार्यकाल में संगठन न केवल अधिक सुदृढ़ हुआ है, बल्कि कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह भी देखने को मिल रहा है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन करते हुए जिले में संगठनात्मक कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित किया जा रहा है, जिसका सकारात्मक असर पार्टी की जमीनी पकड़ पर स्पष्ट दिखाई दे रहा है।
पिछले एक वर्ष में भाजपा द्वारा प्रदेश स्तर पर आयोजित सभी संगठनात्मक कार्यक्रमों, अभियानों और अभियानों में बैतूल जिले का प्रदर्शन सराहनीय रहा है। बूथ सशक्तिकरण अभियान, सक्रिय सदस्यता अभियान, जनसंपर्क कार्यक्रम, लाभार्थी संपर्क अभियान सहित विभिन्न योजनाओं में जिले ने लक्ष्य से बेहतर प्रदर्शन किया है। संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर तक की संरचना को सक्रिय किया गया, जिससे कार्यकर्ताओं की भागीदारी और जवाबदेही दोनों बढ़ी हैं।
जिलाध्यक्ष सुधाकर पवार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं को सम्मान और जिम्मेदारी देने की नीति अपनाई गई है। मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से लगातार संवाद कर उन्हें संगठनात्मक गतिविधियों से जोड़ा गया। इसका परिणाम यह रहा कि पार्टी के प्रति समर्पण बढ़ा और नए कार्यकर्ता बड़ी संख्या में भाजपा से जुड़ते चले गए। गांव-गांव और बूथ-बूथ तक संगठन का विस्तार हुआ, जिससे भाजपा की पहुंच अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक सुनिश्चित हुई है।
प्रदेश के रोडमेप का जिले में हुआ शत- प्रतिशत पालन
प्रदेश नेतृत्व द्वारा समय-समय पर दिए गए दिशा-निर्देशों और संगठनात्मक रोडमैप का जिले में पूरी निष्ठा से पालन किया गया। प्रशिक्षण वर्गों, कार्यशालाओं और बैठकों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा संगठन की रणनीति से अवगत कराया गया। इससे कार्यकर्ताओं की कार्यकुशलता में वृद्धि हुई और वे जनता के बीच पार्टी का संदेश प्रभावी ढंग से पहुंचाने में सफल रहे।
वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन, संवाद भी हुए तेज
भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और जनप्रतिनिधियों के मार्गदर्शन में जिले में सामाजिक समरसता, राष्ट्रहित और विकास के मुद्दों पर भी विशेष ध्यान दिया गया। विभिन्न सामाजिक और रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से पार्टी ने जनता से सीधा संवाद स्थापित किया। यही कारण है कि संगठनात्मक कार्यों के साथ-साथ जनविश्वास में भी वृद्धि देखने को मिली है।
कुल मिलाकर, जिलाध्यक्ष सुधाकर पवार के एक वर्षीय कार्यकाल में भाजपा संगठन बैतूल में और अधिक मजबूत, सक्रिय और परिणामोन्मुखी हुआ है। प्रदेश संगठन के भरोसे पर खरा उतरते हुए बैतूल जिला भाजपा ने मध्यप्रदेश में संगठनात्मक प्रदर्शन के मामले में अपनी एक अलग पहचान बनाई है, जो आने वाले समय में पार्टी की सफलता का मजबूत आधार बनेगी।
इनका कहना…
भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार के एक वर्ष के कार्यकाल में कार्यकर्ताओं के जोश को दोगुना किया है। पार्टी द्वारा सौंप गए हर दायित्व को उनके निर्देश पर कार्यकर्ताओं ने पूरा किया। इसी वजह बैतूल जिले का संगठन आदर्श स्थापित किए हुए हैं।
विकास मिश्रा, भाजपा मंडल अध्यक्ष, गंज
सभी कार्यकर्ताओं को जिला अध्यक्ष ने एक वर्ष के कार्यकाल में माला में पिरोकर रखा है। इसलिए संगठन द्वारा सौंपे गए हर दायित्व का बैतूल में सबसे पहले निर्वहण होते आ रहा है। कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक कार्यक्रमों का जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन किया जा रहा है।
विक्रम वैध, भाजपा मंडल अध्यक्ष, कोठीबाजार




