Betul Hospital : करोड़ों की लागत से बने अस्पताल भवन की टपकने लगी छत

Betul Hospital: The roof of the hospital building built at a cost of crores started leaking

घटिया तरीके से हुए निर्माण कार्य की खुल गई पोल

Betul Hospital : बैतूल। करोड़ों की लागत से बने अस्पताल भवन की छत बारिश में टपकने लगी है। छत टपकने पर बाल्टियां रखकर पानी जमा किया जा रहा है। बारिश ने अस्पताल भवन के निर्माण कार्य की पोल खोल दी है। निर्माण करने वाली एजेंसी द्वारा अस्पताल का गुणवत्तापूर्वक निर्माण नहीं किया है। नतीजा यह है कि बारिश में छत टपकने से परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

लगभग 19 करोड़ की लागत से तीन मंजिला अस्पताल भवन का निर्माण किया गया। भवन निर्माण करने वाले एजेंसियों ने भवन निर्माण के समय लापरवाही बरती गई। नतीजा यह है कि बारिश के समय अस्पताल भवन की छत टपकने लगती है। अभी कुछ दिन से हो रही बारिश के बाद अस्पताल के तृतीय मंजिल स्थित अस्पताल भवन की छत से पानी टपकने लगा है। आईसोलेशन वार्ड के पोर्च में सबसे ज्यादा पानी रिसने लगा है। कर्मचारियों द्वारा छत रिसने पर यहां बाल्टी रखकर पानी को एकत्रित किया जा रहा है। इस वार्ड के अलावा अन्य पोर्च में भी पानी रिसने की जानकारी सामने आई है।

भूकंपरोधी पट्टी से भी बारिश के समय पानी रिसने लगता है। पानी रिसने से पोर्च पूरी तरह से गिला हो जाता है। मरीज और परिजनों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। राहत की बात यह है कि अभी वार्डो की छत नहीं टपक रही है। अन्यथा मरीजों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। जब अस्पताल बना उसी समय से छत टपकने की समस्या आ रहा है, लेकिन अस्पताल प्रबंधन ने इसकी कोई मरम्मत नहीं करवाई।

अधिकारियों ने गुणवत्ता पर नहीं दिया ध्यान

भवन निर्माण के समय गुणवत्ता की देखरेख करने के लिए पीआईयू के अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई थी, लेकिन अधिकारियों ने अपनी जिम्मेदारी का सही तरीके से निर्वहन नहीं किया। अस्पताल निर्माण के समय अधिकारियों द्वारा गुणवत्ता पर ध्यान दिया जाता तो बारिश के समय छत टपकने जैसी नौबत नहीं आती। निर्माण कार्य के दौरान अधिकारी मौके पर पहुंचकर केवल खानापूर्ति करते रहे।

अधिकारियों का कहना था कि पांच वर्ष तक अस्पताल भवन में कुछ परेशानी आती है तो निर्माण करने वाली एजेंसी द्वारा उसकी मरम्मत की जाएगी, लेकिन छत से पानी टपकने की समस्या का समाधान अभी तक नहीं हो पाया है। अस्पताल की छत से पानी टपकने की समस्या के संबंध में चर्चा करने सिविल सर्जन डॉ अशोक बारंगा से उनके मोबाईल नंबर 9425002915 पर संपर्क किया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया।

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button