Betul Crime News: Video : नागपुर हाइवे पर डीजल लूटेरों की गैंग सक्रिय

रात के अंधेरे में सड़क किनारे खड़े वाहनों से लगातार डीजल चोरी की वारदातें

Betul Crime News: बैतूल। बैतूल से नागपुर जाने वाले हाइवे पर वाहनों की पल-पल आवाजाही और पुलिस पेट्रोलिंग को धत्ता बताते हुए डीजल लूटेरों की गैंग का आतंक बरकरार है। पिछले एक माह में हाइवे पर पेट्रोल पंप और सड़क किनारे खड़े वाहनों से यह गैंग बड़ी केन में डीजल निकालकर रफ्फू चक्कर हो जा रही है। इनकी करतूत पेट्रोल पंप और ढाबे में लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हो गई। इस संबंध में वर्मा इंडियन आइल बैतूलबाजार के संचालक राजू वर्मा ने बैतूल बाजार थाना प्रभारी को डीजल चोरी होने संबंधित शिकायत की है।

वर्मा ने अपनी शिकायत में बताया है कि उनके द्वारा एनएच-47 पर बैतूलबाजार के आगे इंडियन आइल पेट्रोल पंप का संचालन किया जा रहा है। यहां पर डीजल डलवाने के लिए कई वाहन आते हैं और रात में विश्राम के लिए खड़े रहते हैं। रात्रि में इन गाड़ियों की टंकियां तोड़कर तथाकथित गैंग द्वारा डीजल चोरी करने की वारदात लगातार हो रही है।

उनके मुताबिक कार में बैठे चार से पांच लोग आकर खड़े हुए वाहनों से डीजल केन में भरकर रफ्फू चक्कर हो जा रहे हैं। उनके मुताबिक पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में यह पूरी वारदात दूरी अधिक होने के कारण स्पष्ट नजर आती है, लेकिन सामने प्रणय ढाबा पर लगे कैमरों में लूटरी गैंग डीजल चुराते स्पष्ट देखी जा सकती है।

बीती रात करीब 3.36 बजे पेट्रोल पंप के सामने विश्राम कर रहे एक वाहन से डीजल चुराते हुए चार से पांच लोग दिखाई दे रहे हैं। सभी कार से केन लेकर आए थे और वाहनों का डीजल टैंक तोड़कर डीजल चुरा लिया। संचालक के मुताबिक इसके पहले भी 31 दिसंबर को रात 3 बजे इस गैंग ने वाहनों से डीजल चुराया था।

उन्होंने आशंका जाहिर की है कि भविष्य में इस तरह की वारदात होने से पेट्रोल पंप पर अप्रिय घटना निर्मित हो सकती है और कर्मचारियों में भी भय व्याप्त है। इसके अलावा वाहनों से डीजल चुराने के कारण प्रतिष्ठान की छवि भी धूमिल हो रही है। पेट्रोल पंप डीजल चोरों पर अंकुश लगाने के लिए थाना प्रभारी से गुहार लगाई है। शिकायत की प्रतिलिपी एसपी, कलेक्टर और एनएचएआई के अधिकारियों को भी दी है।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button