पलासपानी गांव में रास्ते मे खुले पड़े बिजली के तार से करंट लगने से युवक की हुई मौत

 

आशीष राठौर

शाहपुर : काम से घर लौट रहे युवक की करंट लग जाने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई, स्थानीय नागरिकों की मदद से शव को समुदाय स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर लाया गया। जानकारी अनुसार ब्लॉक मुख्यालय से 3 किलोमीटर दूर ग्राम पलासपानी में एक व्यक्ति की करंट लगने से मृत्यु हो गई। ग्राम के इमरतलाल परते ने बताया कि गौरीशंकर पिता रामलाल परते उम्र 30 वर्ष काम से शाम 6:00 बजे घर लौट रहा था। तभी रास्ते में पड़े बिजली के तार से उसे करंट लग गया करंट का झटका इतना तेज था कि गौरीशंकर की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई। स्थानीय नागरिकों के द्वारा तत्काल गौरी शंकर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर लाया गया जहां पर ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर एस के रघुवंशी द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। जानकारी लगते ही शाहपुर पुलिस भी तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची, और मामले की जांच कर रही है। बीएमओ एसके रघुवंशी ने बताया की देर शाम होने के कारण शव का पोस्टमार्टम सोमवार सुबह कराकर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। मृतक का विवाह लगभग 5 वर्ष पहले ही हुआ था तथा मृतक की दो बच्चियों भी बताई जा रही है जिसमें एक चार वर्ष एवं एक डेढ़ वर्ष की बच्ची है।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button