Betul News: रिश्वत न देने पर ठेकेदार का बिल रोका

पीएचई के ईई पर आरोप, कलेक्टर से शिकायत

Betul News: बैतूल। जिले में अधिकारियों द्वारा अवैध रूप से राशि मांगने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। पीएचई से अनुबंध कर आंगनबाड़ी में पानी की व्यवस्था करने वाले एक ठेकेदार से अधिकारी द्वारा एक ठेकेदार को काम पूरा करने के बाद बिल फाइनल नहीं किया जा रहा है। एलएम सिविल माइनिंग कांट्रेक्टर एंड ट्रंसपोर्टर के संचालक कन्हैयालाल मालवीय ने मंगलवार को जनसुनवाई में कलेक्टर को शिकायत करते बताया कि उन्होंने अनुबंध के तहत काम पूरा किया। अनुबंध के तहत स्कूल और आंगनबाड़ी में पेयजल का काम पूरा करने के बाद भौतिक कार्य पूर्णत: प्रमाण पत्र 3 जुलाई 2023 को जारी किया गया।

इसका अंतिम भुगतान ढाई वर्षों में नहीं हो पा रहा है। फर्म ने शिकायत की है कि पीएचई के अधिकारियों द्वारा उन्हें अवैध परितोषण की लगातार मांग की जा रही है। इसके एवज में भुगतान नहीं किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि भुगतान के लिए लगातार पत्र व्यवहार करने के बाद अवैध परितोषण पर उनका बिल अटका हुआ है। आर्थिक तंगी होने के कारण वह अवैध परितोषण अधिकारी को नहीं दे पा रहा है। इससे मानसिक रूप से परेशान हो चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पीएचई के कार्यपालन यंत्री, सहायक यंत्री, उपयंत्री, अधीक्षन यंत्री को पत्र लिखने के बाद भी कोई रूचि नहीं दिखाई।

अनुबंध के रूप कराए कार्य का सही मापंकन नहीं किया गया और पुस्तिका में दर्ज नहीं किया गया, इसलिए अंतिम बिल बनाने में अड़ंगा लगाया जा रहा है। उनका खुला आरोप है कि अधिकारियों द्वारा अवैध परितोषण नहीं दिए जाने की वजह से उनके बिल का जानबूझकर रोका जा रहा है। फर्म ने कलेक्टर से अपने बिल की राशि दिलाने और अवैध परितोषण मांगने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में पीएचई के ईई मनोज बघेल को उनके मोबाइल 9407848630 पर काल किया, लेकिन रिसीव नहीं होने के कारण उनका पक्ष सामने नहीं आ पाया।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button