Betul News: Video: चेक बॉउंस मामले में परेशान चल रहे बुजुर्ग का शव जंगल में फांसी पर लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस 

Betul News: सारनी। थाना क्षेत्र में आत्महत्या के प्रकरण लगातार बढ़ रहे है। जो पुलिस और प्रशासन के लिए चिंता का विषय है। रविवार शाम को शोभापुर कॉलोनी के वार्ड नंबर 32 निवासी 65 वर्षीय भैयालाल कवड़े का शव बिछुआ रोड किनारे जंगल में नीम के पेड़ से लटका मिला। प्राप्त जानकारी के अनुसार भैयालाल वेस्टर्न कोल फील्डस से सेवानिवृत है और काफी दिनों से चेक बॉउंस के प्रकरण को लेकर परेशान था।

बताया जा रहा है कि दो दिनों से पुलिस भैयालाल कि तलाश में उसके घर पहुंच रही थी। इसी बीच रविवार शाम करीब 5 बजे भैयालाल का शव पास के ही जंगल में नीम के पेड़ से लटका मिला। मृतक के गले में सफ़ेद रंग की नई रस्सी का फंदा डला है। जिसकी ऊंचाई जमीनी सतह से करीब 6.5 फीट है। फांसी पर झूलने के बाद मृतक के पैर जमीन से टच है। सूचना मिलते ही पाथाखेड़ा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा बनाकर मर्ग कायम किए और शव को पोस्टमार्टम के लिए घोड़ाडोंगरी अस्पताल भेजा है।

इनका कहना 

मृतक के विरुद्ध चेक बॉउंस मामले में वारंट जारी हुआ था। तलाश करने पुलिस पहुंची थी। प्रकरण प्रथम दृष्टया आत्महत्या का है।

जयपाल इवनाती, टीआई, सारनी।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button