Good Bye 2025: राजनीति में चर्चित शुरुआती चार माह, हादसों ने दहलाया

गर्मी के तेवर तीखे रहे, वेकोलि खदान में तीन कर्मचारियों के दबने से हड़कंप
Good Bye 2025: बैतूल। बीत रहा 2025 शुरुआत के चार माह में राजनीति में बदलाव की बयार लेकर आया है। भाजपा में आदित्य शुक्ला की विदाई के साथ बैतूलबाजार के वरिष्ठ भाजपा नेता सुधाकर पवार की ताजपोशी हुई। कई अधिकारियों की भी इस दौरान रवानगी हुई। जिले की चर्चित वेकोलि खदान में तीन कर्मचारियों के दबने से हड़कंप मचा, जबकि शुरु के चार माह जनवरी, फरवरी, मार्च और अप्रैल माह में दुर्घटना ने भी जिले को दहला दिया।
जनवरी
1 जनवरी: नए साल के स्वागत में चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा
2 जनवरी: खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, रेत-गिट्टी से भरे 8 डंपर जब्त।
3 जनवरी: पाथाखेड़ा में अनियंत्रित होकर बस पलटी, 15 यात्री घायल, गौठाना में लूट की घटना से सहमे लोग।
4. जनवरी: चिचोली के गोंडूमंडई में अनियंत्रित टवेरा घर में घुस, चालक समेत दो की मौत।
11 जनवरी: जबलपुर-अमरावती एक्सप्रेस में तकनीकी खराबी, डेढ़ किमी का केबल टूटने से 12 घंटे तक विलंब से चली ट्रेनें, सारणी के बहुचर्चित रविंद्र आत्महत्या के तीन आरोपी पकड़ाएं।
12 जनवरी: गंज क्षेत्र में तीन दुकानों के ताले टूटे, व्यापारियों का आक्रोश चरम पर, जिला जेल में विचाराधीन कैदी ने बाथरूम में फांसी लगाई, लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में इंडियन आइिडल फेम ने समा बांधा।
13 जनवरी: कोहरे और ठंड का कहर, कई ट्रेने घंटों विलंब से चली।
14 जनवरी: बैतूल नपा में स्थिति अनियंत्रित होने के बाद पीडब्ल्यूडी के सहायक ग्रेड-1 सुभाष प्रजापति के इस्तीफे से गमराई राजनीति।
15 जनवरी: भाजपा ने आदित्य शुक्ला बबला के स्थान पर सुधाकर पवार को नया जिला अध्यक्ष बनाया, सारणी में ट्रक चोरी कर भाग रहा ड्राइवर पेड़ से टकराने के कारण चालक की मौत।
18 जनवरी: बिजली कंपनी ने बड़े 593 बकायादारों के बैंक खाते सीज किए।
20 जनवरी: मप्र जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष मोहन नागर को दिल्ली में भाऊराव देवरस सेवा सम्मान से नवाजा।
21 जनवरी: बैतूलबाजार में पांच दुकानों में आगजनी से लाखों का नुकसान
24 जनवरी: जिला अस्पताल में मरीज के अटेंडर ने गार्ड को बुरी तरह से पीटा।
26 जनवरी: जिले में 76 गणतंत्र दिवस की धूम, मुख्य समारोह में प्रभारी मंत्री ने किया ध्वजारोहण।
31 जनवरी: वन विभाग ने शाहपुर-सारणी और भौंरा के सात फर्नीचर मार्ट पर कि छापामार कार्रवाई।
फरवरी-
2 फरवरी: जिला भाजपा अध्यक्ष सुधाकर पवार ने शुभ मुर्हूत में संभाला कामकाज।
3 फरवरी: परासिया स्टेट हाइवे पर घोड़ाडोंगरी के पास आग का गोला बनी कार, सवारों ने कूद कर बचाई जान, सुरक्षा के बीच 9-11वीं की परीक्षा शुरू।
5 फरवरी: आठनेर में विशेष समुदाय के युवक के पास गौमांस मिलने से तनाव, हिंदू सेना के कार्यकर्ताओं की नाराजगी के बाद आरोपी गिरफ्तार, तापमान 32 डिग्री पहुंचने से गर्मी के जैसे हालात।
6 फरवरी: शहर में मैरिज गार्डन, स्कूल, शोरूम संचालकों पर व्यवसायिक उपयोग को लेकर प्रशासन का शिकंजा।
7 फरवरी: घोघरी मेें अचानक छोड़ा ताप्ती का पानी बाढ़ जैसे हालात, किसानों ने भाग कर बचाई जान
11 फरवरी: हाक फोर्स बालाघाट में पदस्थ बैतूल के जवान की सड़क हादसे में मौत, रंभाखेड़ी गांव में मातम, धोखाधड़ी के मामलों में कलेक्टर सख्त, खुद खंजनपुर पहुंचकर लिया जायजा।
12 फरवरी: बैतूल से प्रकाशित सांध्य हिंदी दैनिक सांझवीर टाईम्स के प्रकाशन के 10 वर्ष पूरे।
14 फरवरी: सेना के जवान का अपहरण का प्रयाास, पुलिस जांच में जुटी।
15 फरवरी: बाचा में जिले के पहले होम स्टे विलेज का केंद्रीय मंत्री डीडी उइके और जनअभियान परिषद के उपाध्यक्ष ने शुभारंभ किया।
16 फरवरी: एमपीपीएससी की परीक्षा, 305 विद्यार्थी अनुपस्थ्ति।
16 फरवरी: सरकारी नौकरी दिलवाने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोचा।
18 फरवरी: सारणी के खकराढाना में डेढ़ एकड़ में मिली अफीम की फसल।
19 फरवरी: कलेक्टर ने बैतूल और मुलताई एसडीएम के तबादले किए।
21 फरवरी: जिले में शराब ठेके लिए आबकारी की तैयारी, रीनिवल से ठेेकेदारों की तौबा, खंजनपुर के राहुल नाईक हत्या के आरोपी हिरासत में।
24 फरवरी: कुंभ की शुरुआत में जिले से भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु प्रयाग राज पहुंचे।
25 फरवरी: उड़दन में शराब पीकर परेशान करने पर बड़े भाई ने छोटे भाई को मौत के घाट उतारा।
26 फरवरी: जिले में शिवरात्रि की धूम, शिवालयों में गूंजे जयकारे, खेड़ी में एक मकान में आग से 6 मवेशी झूलसे।
27 फरवरी: 10 बोर्ड की परीक्षा की शुरुआत, शराब ठेके में सारणी-बगडोना- प्रताप वार्ड की दुकान सिंडीकेट के हवाले।
मार्च
1 मार्च: नपा की शाखा में बदलाव, कई सब इंजीनियरों को इधर से उधर किया।
2 मार्च: अश£ील वीडियो भेजकर उगाही से सारणी में युवक ने खुद का गला काटा।
6 मार्च: पाथाखेड़ा की छतरपुर-1 खदान में हादसा, तीन कर्मचारियों की मौत से हड़कंप,
7 मार्च: भाजपा नेता रविंद्र देशमुख आत्महत्या मामले में चार आरोपियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत।
8 मार्च: जनता को भिखारी कहने वाले प्रदेश के मुत्री प्रहलाद पटेल के खिलाफ कांग्रेसियों का जंगी प्रदर्शन, लोक अदालत में निपटे कई प्रकरण।
10 मार्च। गर्मी के तेवर बढ़े, तापमान 34 डिग्री पर पहुंचा, भोपाल में कांग्रेस का मंच टूटा, भीमपुर के कांग्रेस नेता राजकुमार रायपुरे घायल।
14 मार्च। जिले में भाईचारे के पर्व होली की धूम, जगह-जगह उड़ा गुलाल।
16 मार्च। पूर्व विधायक निलय डागा के स्वामित्व वाले बैतूल आयल मिल के टैंक में दो कर्मचारियों के शव मिलने से सनसनी, ताप्ती बैराज का प्रेसर वाल्व लीकेज, नपा को लाखापुर से लेना पड़ा पानी।
19 मार्च। रंग पंचमी पर जमकर उड़ा रंगा, कई जगह फूटी मटकी।
20 मार्च। संपत्ति-आपसी विवाद में शूटरों से एसआई की हत्या करने वाले का पुलिस ने किया खुलासा, चिचोली-भीमपुर स्वच्छ भारत मिशन फर्जीवाड़े में कई पर एफआईआर।
23 मार्च। डीजीपी के निर्देेश पर रात्रि गश्त में नर्मदापुरम के आईजी का आमला, मुलताई, शाहपुर थाने में आकस्मिक निरीक्षण।
24 मार्च। बजट नहीं होने की वजह से बैतूल नपा की पीआईसी में 25 करोड़ के काम मंजूर होने पर बवाल, चरित्र संदेह पर परतापुर में पति ने पत्नी के सिर हथोड़ा मारकर की निर्मम हत्या।
25 मार्च। जिला अस्पताल परिसर में 170 टीन चोरी।
26 मार्च। एसपी आफिस के पास युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो वायरल।
30 मार्च। चैत्र नवरात्र की शुरुआत, मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब।
31 मार्च। वित्तीय वर्ष की समाप्ति, देर रात तक खुले रहे दफ्तर, ईद पर उठे अमन चैन के लिए हजारों हाथ।
अप्रैल:
2 अप्रैल। जिला अस्पताल में महिला ने एक साथ दो बेटी और एक बेटे को दिया जन्म, द्वितीय चरण की बोर्ड परीक्षाओं के लिए 56 हजार उत्तर पुस्तिका पहुंची, कई स्थानों पर बूंदाबांदी से तापमान लुढ़का।
4 अप्रैल। पाथाखेड़ा में हादसों के कारण उत्पादन प्रभावित 300 करोड़ के घाटे में विकोलि , वित्तीय वर्ष में बैतूल नपा महज 65 प्रतिशत वसूली की, विवादित सीएमओ डॉ रविकांत उइके का भोपाल तबादला।
5 अप्रैल। जिले में अष्टमी की धूम, जगह-जगह भंडारे।
6 अप्रैल। जिले में रामनवमी पर गूंजे भय प्रकट कृपाला, दीनदयाला के भक्ति गीत, पारा फिर उछला।
8 अप्रैल। शाहपुर के चर्चित एकलव्य आवासीय विद्यालय में दबे पांव एक और फर्जीवाड़े की गूंज।
9 अप्रैल। तापमान पहली बार 40 डिग्री पर पहुंचा, भीषण गर्मी से लोग हलाकान।
10 अप्रैल। बैतूल बाजार क्षेत्र में फायनेंस कर्मचारी की धारधार हथियार से हत्या, प्रभारी मंत्री जिले के दौरे पर पहुंचे, महावीर जयंती पर निकली शोभायात्रा।
11 अप्रैल। कालापाठा में पेट्रोल पंप पर सिगरेट पीने से मना करने पर चाचा-भतीजे पर चाकू से प्राण घातक हमला, हादसे में युवक की मौत के बाद अस्पताल में हंगामा, तोड़फोड़ भी हुई।
़12 अप्रैल। पूरे जिले में हनुमान जयंती की धूम, विशाल भंडारे और शोभायात्रा से धर्ममय हुआ बैतूल, वारंट तामिल कराकर भौरा लौट रहे आरक्षक की हादसे में मौत।
़13 अप्रैल। जुलूस में डांस करने पर चले चाकू, तीन घायल।
़14 अप्रैल। मांगलिक कार्य की शुरुआत, चलती ट्रेन से गिरे गार्ड के दोनों पैर कटे, बरेठा घाट पर कपास लेकर जा रहा ट्रक पलटा, बैतूल- भोपाल हाइवे बंद।
़18 अप्रैल। जिला जेल में अधीक्षक की तानाशाही के खिलाफ 32 प्रहरियों ने मोर्चा खोला, भाजपा ने जलाया सोनिया-राहुल का पुतला।
़19 अप्रैल। दीवान चारसी में 9वीं के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या की।
20 अप्रैल। केबल जलने से दूसरे दिन भी बाधित रही जिला अस्पताल की बिजली।
23 अप्रैल। तायकांडों स्पर्धा में डीईओ पर करोड़ों की हेराफेरी का आरोप, आमला विधायक ने की सेंंधमारी, एक कांग्रेस पार्षद भाजपा में शामिल, संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल से सेवाएं प्रभावित।
24 अप्रैल। मंडी में व्यवस्थाएं सुधारने के लिए विधायक हेमंत ने ली बैठक।
25 अप्रैल। बैतूल- इंदौर फोरलेन पर चिरापाटला के पास बेकाबू ट्रक कई वाहनों से टकराया, तीन लोगों की दर्दनाक मौत।
29 अप्रैल। उपमुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद स्वास्थ्यकर्मियों की हड़ताल खत्म होने से राहत।
30 अप्रैल। भगवान परशुराम जयंती धूमधाम से मनाई, अक्षय तृतीया पर भीमपुर में 775 जोड़ों ने सामूहिक विवाह में लिए सात फेरे।




