Ganesha Statue : 15 फीट की गणेश प्रतिमा पर मंडरा रहा खतरा

पुराना बच्चा जेल चौक की अधूरी और ऊंची सड़क बनेगी श्रद्धालुओं की अग्निपरीक्षा

Ganesha Statue : बैतूल। गणेश उत्सव शुरू होने में महज 10 दिन शेष हैं और शहर में तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं। इसी बीच बच्चा जेल चौक पर गणेश प्रतिमा स्थापित करने वाली समिति के सामने बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है। निर्माणाधीन सड़क के बेतरतीब काम ने समिति की चिंता बढ़ा दी है।

समिति का आरोप है कि लोक निर्माण विभाग और ठेकेदार की लापरवाही के कारण प्रतिमा को स्थापना स्थल तक पहुंचाना चुनौतीपूर्ण होने के साथ जोखिम भरा होगा। दोनों साइड की सड़क का निर्माण नहीं होने से भारी यातायात की समस्या भी श्रद्धालुओं समेत लोगों के लिए भारी परेशानी बनेगी।

समिति के मुताबिक बच्चा जेल चौक पर प्रतिमा स्थापित की जानी है, जबकि यहां से करीब 25 मीटर दूर लगभग 15 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा तैयार की जा रही है। प्रतिमा के ठीक सामने करीब 15 इंच ऊंची सड़क बना दी गई है। दूसरी ओर स्थापना स्थल वाले चौराहे पर सड़क निर्माण ही नहीं किया।

ऐसे में भारी-भरकम प्रतिमा को निर्माण स्थल से स्थापना स्थल तक ले जाने में ऊंचाई का अंतर बड़ी बाधा बन सकता है। लापरवाही और अनदेखी का ही नतीजा है कि अखाड़े चौक से बच्चा जेल चौक तक सड़क का काम अधूरा पड़ा है। वहीं चौक के आगे आरएसके कार्यालय तिगड्डे तक ठेकेदार ने एक तरफ की सड़क बना दी है, लेकिन दूसरी तरफ का हिस्सा गड्ढों में तब्दील है।

समिति के अनुसार करीब 12 दिनों से निर्माण कार्य बंद पड़ा है। समिति सदस्यों का कहना है कि प्रतिमा की ऊंचाई और सड़क की स्थिति को देखते उसे स्थापना स्थल तक पहुंचाने के दौरान जरा सी चूक गंभीर हादसे का कारण बन सकती है। भारी प्रतिमा को ऊंची सड़क और अधूरे मार्ग से निकालना उनके लिए किसी चुनौती से कम नहीं होगा। ऐसे में समय रहते व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो वर्षों की मेहनत और श्रद्धा पर पानी फिर सकता है।

गणेश उत्सव में बढ़ेगा यातायात का दबाव

बच्चा जेल चौक मार्ग पर पहले से ही यातायात का भारी दबाव रहता है। स्कूल बसों के अलावा छोटे-बड़े वाहनों की लगातार आवाजाही होती है। गणेश उत्सव के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने से अधूरी सड़क के कारण यातायात व्यवस्था और बिगड़ने की आशंका है।

समिति सदस्यों के मुताबिक इस समस्या से प्रशासनिक अधिकारियों को पहले ही अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक किसी अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेना तक उचित नहीं समझा।

इसे लेकर श्रद्धालुओं में नाराजगी बढ़ रही है। समिति का कहना है कि उत्सव के दौरान यदि सड़क की बदइंतजामी के कारण कोई अनहोनी होती है तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों की होगी। समस्या को लेकर लोक निर्माण विभाग एसडीओ अखिल कवड़े से चर्चा करने उनके मोबाइल 9165505087 पर सम्पर्क किया, लेकिन चर्चा नहीं हो सकी।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें

👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t

बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button