Betul Samachar: खबर का असर : फर्जी पंजीयन करने वाले गुनहगार पर कब होगी कार्रवाई?
Betul News: Impact of the news: When will action be taken against the criminals who have done fake registration?

सांझवीर टाईम्स की खबर के बाद ज्वार के 1144 पंजीयन रद्द
Betul Samachar: बैतूल। समर्थन मूल्य में ज्वार की उपज बेचने को लेकर बड़ी संख्या में पंजीयन हुए थे। इस फर्जीवाड़े को सांझवीर टाईम्स ने सबसे पहले खबर प्रकाशित कर उजागर किया। खबर प्रकाशन के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया और जांच के बाद 1144 ज्वार के फर्जी पंजीयन को निरस्त कर दिया। प्रशासन ने पंजीयन निरस्त की कार्रवाई तो कर दी लेकिन गुनेगहारों पर अभी तक कोई एक्शन नहीं लिया है। फर्जी पंजीयन करने में शामिल लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए ताकि इस तरह का फर्जीवाड़ा ना हो। जिला प्रशासन ने पंजीयन निरस्त कर केवल खानापूर्ति की है।
अभी तक इस मामले की जांच कर जो भी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करना चाहिए। इस मामले में सबसे ज्यादा गिरदावरी की गड़बड़ी सामने आई है। बिना गिरदावरी के पंजीयन नहीं किए जा सकते। गिरदावरी में भारी अनियमित्ता बरती गई। उल्लेखनीय है कि जिले में ज्वार का रकबा कम होने के बावजूद भी 1169 किसानों के पंजीयन हुए थे। इस समाचार को सांझवीर टाईम्स ने गतांक्त में प्रमुखता से प्रकाशित कर फर्जीवाड़े को उजागर किया था। अब केवल ज्वार बेचने वाले 25 किसान पंजीकृत है।




