Betul News: पीपीपी मोड पर बैतूल को मिलेगी मेडिकल कॉलेज की सौगात

रंग लाए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल के प्रयास

उत्कृष्ट उपचार के साथ मिलेगी मेडिकल एजुकेशन की सुविधा

Betul News: बैतूल। जिले के लिए यह खबर किसी बड़ी सौगात से कम नहीं है। लंबे समय से मेडिकल कॉलेज की मांग कर रहे बैतूलवासियों का सपना अब साकार होने जा रहा है। बैतूल जिले में पीपीपी मोड पर मेडिकल कॉलेज की शुरुआत की जाएगी। बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल के प्रयासों का ही परिणाम है कि जिले की स्वास्थ्य सेवाओं और मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में एक नए युग का आगाज होगा। पीपीपी मॉडल के तहत सरकार और निजी क्षेत्र की साझेदारी से मेडिकल कॉलेज का संचालन किया जाएगा। इससे आधुनिक तकनीक, बेहतर प्रबंधन और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं सुनिश्चित होंगी।

इलाज के लिए अब नहीं जाना पड़ेगा बाहर

बैतूल जिले के कोसमी क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। सुपर स्पेशलिटी विभागों की शुरुआत होगी, जिससे गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए मरीजों को भोपाल, नागपुर या इंदौर जैसे बड़े शहरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा। विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता से हृदय रोग, हड्डी रोग, स्त्री एवं शिशु रोग, सर्जरी सहित अन्य विभागों में बेहतर उपचार संभव हो सकेगा।

ग्रामीण अंचल को मिलेगा सबसे अधिक लाभ

बैतूल जिला जनजातीय और ग्रामीण बहुल क्षेत्र है। यहां के लोगों को अक्सर संसाधनों की कमी के कारण समय पर इलाज नहीं मिल पाता। मेडिकल कॉलेज खुलने से ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के मरीजों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा जिले में ही मिलेगी। इससे मातृ-शिशु मृत्यु दर में कमी आने और स्वास्थ्य संकेतकों में सुधार की उम्मीद है। पीपीपी मोड पर मेडिकल कॉलेज की स्थापना से जिले के विद्यार्थियों को मेडिकल की पढ़ाई के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। एमबीबीएस के साथ-साथ भविष्य में पीजी और पैरामेडिकल पाठ्यक्रमों की भी शुरुआत होने की संभावना है। इससे स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा और मेडिकल क्षेत्र में प्रशिक्षित मानव संसाधन तैयार होगा।

रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा

मेडिकल कॉलेज के साथ अस्पताल, हॉस्टल, स्टाफ क्वार्टर और अन्य सहायक सुविधाओं का विकास होगा। इससे डॉक्टर, नर्स, टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट सहित सैकड़ों लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा। साथ ही होटल, मेडिकल स्टोर, परिवहन और अन्य सेवाओं से जुड़ी गतिविधियों को भी गति मिलेगी, जिससे जिले की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button