Maa Bhadrakali: वीडियो: मां भद्रकाली के स्वागत में थम गया शहर
Maa Bhadrakali: The market came to a standstill to welcome Maa Bhadrakali

बीजासनी माता मंदिर समिति के ऐतिहासिक स्वागत के नजारा देख अभिभूत हुए हजारों श्रद्धालु
Maa Bhadrakali: बैतूल। विवेकानंद वार्ड के ग्रीन सिटी में स्थापित 20 फीट की विशाल मां भद्रकाली शुक्रवार को विसर्जन के लिए निकली तो भग्गूढाना गंज तक मानो शहर थम गया हो। दरअसल पूरे रास्ते में भद्रकाली के दर्शन के लिए देर रात तक लोग सड़क किनारे इंतजार कर रहे थे। विसर्जन जुलूस की सबसे बड़ी खासियत यह थी कि जैसे ही चल समारोह यस बैंक के सामने पं. दीपक शर्मा के आवास के पास पहुंचा, यहां बीजासनी माता मंदिर के सदस्यों ने पंडित शर्मा की अगुवाही में जो स्वागत किया, वह भूतों न भविष्य वाला जैसा हो गया। यही पर रात 12 बजे की आरती में हजारों श्रद्धालु पुण्य के भागी बने।

मां भद्रकाली समिति विवेकानंद वार्ड द्वारा हर वर्ष मां भद्रकाली की विशाल प्रतिमा स्थापित की जाती है। इस बार समिति ने विशाल प्रतिमा के साथ आकर्षक और विशाल मंदिर रूपी झांकी बनाई थी। इसे देखने के लिए हर दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु पूरे जिले भर से पहुुंचे। स्थिति यह थी कि पुलिस को यहां पर व्यवस्था बनाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। प्रतिवर्ष की तरह दशहरे के दूसरे दिन मां भद्रकाली के विसर्जन को लेकर श्रद्धालुओं की उत्सुकता देखते ही बन रही थी।
भद्रकाली का चल समारोह रात 9.30 बजे निकला, लेकिन शाम 6 बजे से ही बड़ी संख्या में भक्त पहुंच गए थे। चल समारोह का जुलूस पुलिस की अगुवाही में जब निकला तो करीब एक किमी तक की भीड़ और ढोल-नगाड़ों और डीजे की धून पर थिरकते श्रद्धालुओं को देखने का हुजूम उमड़ पड़ा। जगह-जगह दे रात तक चल समारोह में विसर्जन की ओर से जा रही भद्रकाली का ऐतिहासिक स्वागत किया। यह पहली बार था जब गंज क्षेत्र में इतनी बड़ी संख्या में देर रात तक मां भद्रकाली का भक्त स्वागत करते रहे।
ऐसा स्वागत देख सभी अभिभूत
मां भद्रकाली का भव्य और विशाल जुलूस जैसे ही आबकारी के पास यश बैंक सामने बीजासनी माता मंदिर के संस्थापक पं. दीपक शर्मा के आवास पर पहुंचा, यहां ऐसा स्वागत हुआ कि इसे भूतों न भविष्यति की संज्ञा दी गई। दरअसल पं. दीपक शर्मा, उनके पुत्र अभिषेक शर्मा और बीजासनी माता मंदिर समिति के सदस्यों ने यहां आकर्षक साउंड सेटअप लगाया था। इसके अलावा रंग-बिरंगे बबल और पेपर से मां भद्रकाली ऐतिहासिक स्वागत किया तो समिति के सदस्य और श्रद्धालु भी मंत्रमुग्ध हुए बिना नहीं रह सके।
हजारों की संख्या में एकत्रित हुए श्रद्धालुओं ने यहां रात 12 बजे की विशेष आरती में भी हिस्सा लिया। इस दौरान ऐसा लग रहा था कि मानो पूरा शहर मां भद्रकाली के स्वागत के लिए एकत्रित हो गया। दूर-दूर तक नजारा ऐसा दिख रहा था कि श्रद्धालुओं को खड़े रहने तक की जगह नहीं थी। करीब 45 मिनट तक चल समारोह में मां भद्रकाली के स्वागत की लोगों ने मुक्तकंठ से प्रशंसा की।




