Betul News: दुनावा वृत के नायब तहसीलदार कार्यालय में पटवारी,कोटवार के माध्यम से ही प्रकरणों का निराकरण

तहसील कार्यालय के दो कर्मचारी हर प्रकरण में मांगते है रिश्वत

अधिवक्ताओ ने कमिश्नर से की प्रभातपट्टन तहसीलदार, दुनावा के नायब तहसीलदार को हटाने की मांग

Betul News: मुलताई अधिवक्ताओं ने प्रभातपट्टन तहसीलदार और दुनावा वृत के नायब तहसीलदार की कार्यप्रणाली से अधिवक्ताओं के साथ आम लोगों को हो रही दिक्कत की शिकायत कमिश्नर केजी तिवारी से की।

गुरुवार को तहसील कार्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे कमिश्नर श्रीतिवारी से अधिवक्ताओं ने अधिवक्ता संघ अध्यक्ष सीएस चंदेल के नेतृत्व में भेंट की। अधिवक्ता श्रीचंदेल ने प्रभातपट्टन तहसीलदार और दुनावा वृत के नायब तहसीलदार द्वारा कई प्रकरणों में नियमानुसार कार्यवाही नहीं कर पक्षकारों को परेशान करने का आरोप लगाया।

अधिवक्ताओं ने दुनावा वृत के नायब तहसीलदार के कार्यालय में पटवारी और कोटवार के माध्यम से ही प्रकरणों का निराकरण कर देने,दो कर्मचारियों द्वारा हर प्रकरण में रिश्वत की मांग करने की शिकायत भी कमिश्नर से की। अधिवक्ताओं ने प्रभातपट्टन तहसीलदार और दुनावा वृत के नायब तहसीलदार को हटाने की मांग की।

साथ ही ज्ञापन में ग्राम मोही में स्थित केंद्रीय विद्यालय जाने के लिए पहुंच मार्ग निर्माण करने,मुलताई और प्रभातपट्टन के सरकारी अस्पताल में 10-10 विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति करने,किसानों की मक्का फसल की समर्थन मूल्य पर खरीदी नहीं होने से किसानों को हो रही दिक्कत का निदान करते हुए उचित दाम पर कृषि उपज मंडी में फसल की खरीदी की व्यवस्था बनाने,कम मूल्य पर फसल खरीद कर रहे बिचौलियों पर अंकुश लगाने,न्यायालय में अधिवक्ताओं के उपयोग में आने वाले शौचालय की बदहाल व्यवस्था को सुधारने की मांग की।

कमिश्नर श्रीतिवारी ने अधिवक्ताओं को उनकी मांगों के निराकरण का आश्वासन दिया। इस दौरान अधिवक्ता राजेश ठाकरे,दिनेश सिंमैया,प्रमोद कोसे,प्रवीण माने,सुनील बिहारिया,भारतभूषण चौधरी सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित थे।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button