Betul Samachar: राजेश तो बाहना है, अलकेश को लाना है!

Betul Samachar: Rajesh is an excuse, Alkesh has to be brought!

भाजपा में रायता फैलाने और गोपनीय जानकारी लीकेज करने वाले विभीषणों की हो रही तलाश

Betul Samachar: बैतूल। भाजपा में जिला अध्यक्ष के लिए शनिवार को रायशुमारी होना तय किया गया है। इसके पहले ही कुछ विभीषणों ने जिला प्रतिनिधियों की सूची वायरल कर आग में घी डालने का काम किया है। इससे भाजपा में अनुशासन तार-तार होता दिखाई दे रहा है। खुद निर्वाचन अधिकारी को भी इस बात की भनक नहीं है कि आखिर जिला प्रतिनिधियों की सूची किस विभीषण ने लिखकर चुनाव प्रक्रिया में बाधा डालने का प्रयास किया है। वैसे चर्चा यह हो रही है कि चुनाव में भाजपा का एक तथाकथित धड़ा अचानक सामने आकर व्यवधान डालने की कोशिश कर रहा है, इसलिए संभावना दिखाई दे रही है कि सहमति के बिना प्रदेश संगठन को ही जिला अध्यक्ष चुनना पड़े।

भाजपा के एक सूत्र बताते हैं कि अब तक पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश आहूजा का नाम आगे बढ़ाया जा रहा था, लेकिन अब अचानक पूर्व विधायक अलकेश आर्य को जिला अध्यक्ष बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी वजह चर्चा है कि राजेश तो महज बाहना है, अलकेश आर्य को आगे लाना है।

सूत्र बताते हैं कि भाजपा में मंडल अध्यक्ष की चुनाव प्रक्रिया निर्विघन रूप से पूरी होगी। केवल सात मंडल अध्यक्षों के नाम पर सहमति न बन पाने के कारण इसे होल्ड रखा गया है। इन मंडल अध्यक्षों की घोषणा शनिवार जिला अध्यक्ष के चुनाव के बाद होने की संभावना दिखाई दे रही थी। इस बीच जिला अध्यक्ष के चुनाव को लेकर प्रदेश संगठन द्वारा जो गाइडलाइन तय की गई थी, उस पर अमल करने के लिए जिला निर्वाचन और सह निर्वाचन अधिकारी द्वारा तैयारी की जा रही थी, लेकिन अचानक एक धड़े ने आगे आकर जिला प्रतिनिधियों की सूची सार्वजनिक कर भाजपा की गोपनीयता को भंग करने का तथाकथित प्रयास किया है।

इसकी बैतूल से लेकर राजधानी भोपाल तक चर्चा जोरों पर है। वैसे ढिंढोरा पीटा जा रहा है कि जिला प्रतिनिधियों की सूची पहले से तैयार थी, लेकिन भाजपा में ही बैठे एक-दो विभीषणों ने चुनाव के पहले पैतरा बदलकर सूची सार्वजनिक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

पर्दे के पीछे चल रहा पूरा खेल

भाजपा से जुड़े सूत्र बताते हैं कि प्रदेश संगठन द्वारा आदिवासी जिलों से आदिवासी अध्यक्ष और महिलाओं को भी पर्याप्त प्र्रतिनिधित्व देने का एलान किया है। इसी के बाद पर्दे के पीछे रहकर भाजपा के एक दूसरे धड़े ने जिला अध्यक्ष के लिए नया नाम आगे करने का प्रयास किया है। अब तक यह धड़ा आटोमोबाइल्स व्यवसायी और पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष राजेश आहूजा को जिला अध्यक्ष बनाने का प्रयास कर रहा था, लेकिन उनकी उम्मीदवारी प्रदेश संगठन के गाइडलाइन के बाद पूर्व विधायक अलकेश आर्य का नाम आगे बढ़ा दिया है।

जानकार सूत्र बताते हैं कि दो दिनों में अचानक इस धड़े की बैठक आयोजित की जाकर अलकेश का नाम आगे बढ़ाकर जिला प्रतिनिधियों की सूची भी सार्वजनिक करवा दी गई। इसके पीछे उनकी मंशा क्या है, यह पार्टी के सभी नेता जानते हैं। सूत्र बताते हैं कि भाजपा जिला अध्यक्ष के चयन में दखलांदजी के चलते कुछ विभीषण ने अचानक पैतरा बदला।

इसी वजह पर्दे के पीछे पूरा खेल खेला जा रहा है। इससे स्थानीय भाजपा संगठन की किरकिरी कराने में भी इनकी भूमिका से इंकार नहीं किया जा सकता है। इनमें भाजपा के एक वरिष्ठ नेता का नाम भी सामने आ रहा है जो पूर्व में पार्षद पद की टिकट काटने में भूमिका निभाने वाले को निपटाने के लिए नए गठजोड़ से हाथ मिला चुके हैं।

मीडिया में भी रायता परोसने का खेल

जानकार सूत्र बताते हैं कि एक वरिष्ठ नेता और नगर के पूर्व प्रमुख रह चुके भाजपा नेता के करवट बदलने के कारण पूरा रोल प्ले यही कर रहे हैं। पूर्व विधायक के नाम को आगे बढ़ाने की सोची समझी रणनीति के तहत कुछ मीडिया में रायता परोसने का खेल किया जा रहा है। पहले जिला अध्यक्ष को रिपीट नहीं किए जाने का रायता भी मीडिया में सोची समझी रणनीति के तहत फैलाया गया।

इसके बाद जिला प्रतिनिधियों की सूची भी प्लांट करवाई गई। इसे आदिवासी वर्ग और महिलाओं को मौका न मिलने की भी रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। यह धड़ा चाहता है कि राजेश की उम्मीदवारी कमजोर होने पर अलकेश को मौका मिल जाए, इसलिए रायजा परोसकर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को भी भ्रमित करने के पुरजोर प्रयास किए जा रहे हैं।

चर्चा यह भी है कि सूची सार्वजनिक होने के बाद तथाकथित जिला अध्यक्ष के दावेदारों ने जिला प्रतिनिधियों को अपने पक्ष में करने के लिए फोन भी घनघनाना शुरू कर दिया है। इसका भी मीडिया मंडन गुपचुप तरीके से किया जा रहा है। इसमें विपक्षी पार्टी के एक उद्योगपति नेता से आर्थिक सहयोग लेने की खबर आग की तरफ फैली हुई है।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button