Betul Fraud News: पहले जताई फर्जीवाड़े की आशंका, रिपोर्ट आने पर कोष एवं लेखा आयुक्त की चुप्पी!

क्या,वन विभाग के करोड़ों के फर्जीवाड़े में पूरी दाल काली

Betul Fraud News: बैतूल। पश्चिम वन मंडल में करोड़ों रुपए के संदिग्ध भुगतान को लेकर बीते दिनों कोष एवं लेखा आयुक्त कार्यालय द्वारा गंभीर आपत्तियां दर्ज की गई थीं। प्रारंभिक जांच में ही कई वित्तीय अनियमितताओं और संदेहास्पद लेनदेन की ओर संकेत किए गए थे। अधिकारियों ने लाखों नहीं, बल्कि करीब 2 करोड़ 13 लाख रुपए से अधिक के भुगतान में गड़बड़ी की आशंका जताते हुए विस्तृत जांच प्रतिवेदन की मांग की थी।

इतनी गंभीर आशंकाओं के बाद यह माना जा रहा था कि रिपोर्ट आने पर बड़े खुलासे होंगे और दोषियों पर सख्त कार्रवाई तय होगी। लेकिन आश्चर्यजनक रूप से जांच प्रतिवेदन दाखिल होने के बाद भी कोष एवं लेखा आयुक्त कार्यालय पूरी तरह खामोश है। सवाल उठाने वाला ही अब चुप्पी साधे बैठा है, जिससे विभागीय स्तर पर कई नई शंकाएँ जन्म ले रही हैं। जानकारों का कहना है कि रिपोर्ट में वित्तीय अनियमितताओं को दबाया गया है या फिर उसे बिना गहराई से परखे स्वीकार कर लिया गया है। यदि ऐसा है तो यह स्पष्ट करता है कि मामला केवल भुगतान घोटाले तक सीमित नहीं, बल्कि प्रशासनिक संरक्षण और प्रभाव की परतें भी इसमें मौजूद हैं।

सूत्रों के अनुसार जांच में शामिल अनेक दस्तावेज, बिल, मस्टर रोल और कार्य प्रतिवेदन अब भी संदेह के घेरे में है, लेकिन उन पर कोई चर्चा नहीं की जा रही। जबकि जिस आधार पर पहले फर्जीवाड़े का संदेह जताया गया था, वह आज भी जस का तस है। इन हालातों में सवाल उठना स्वाभाविक है, क्या करोड़ों के भुगतानों में हुई अनियमितताओं को दबाने की कोशिश की जा रही है? क्या विभागीय छत्रछाया में पूरा मामला ठंडे बस्ते में डाला जा रहा है अगर ऐसा है तो यह सिर्फ घोटाला नहीं, बल्कि जनता के धन और प्रशासनिक जवाबदेही पर खुली चोट है। जनता पारदर्शी कार्रवाई की उम्मीद कर रही है।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button