Betul News: चिचोली में एक ही अधीक्षक को दो प्रभार देकर मेहरबानी

Betul News: In Chicholi, a favor is shown by giving two charges to the same superintendent.

कल विधायक ने कहा था- उनके क्षेत्र में ऐसे मामले में बरती है सख्ती

Betul News: बैतूल। छात्रावासों में अधीक्षकों की मनमानी को लेकर सांझवीर टाईम्स द्वारा सिलसिलेवार समाचार प्रकाशित करने के बाद गतांग में जिले के आदिवासी सांसद और दो विधायकों के पक्ष सामने रखे थे। इसमें घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा उइके ने अपने विधानसभा क्षेत्र में लंबे समय से जमे अधीक्षकों को हटाने का दावा किया था। उनका मानना था कि इक्का-दुक्का ही पारिवारिक कारणों से कुछ अधीक्षक रूके हुए हैं, लेकिन सांझवीर की पड़ताल में तथ्य उजागर हुए हैं कि चिचोली के उत्कृष्ट छात्रावास में जिस अधीक्षक सचिन आर्य की नियुक्ति है, उनके पास जोगली के अंग्रेजी छात्रावास का भी प्रभार है।

वे पिछले कई वर्षों से दोहरी जिम्मेदारी निभा रहे हैं, लेकिन न तो क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और न ही अधिकारियों का इस ओर ध्यान गया है। दोहरा प्रभार संभालने से दोनों छात्रावासों की व्यवस्था वर्षों से लड़खड़ाई है। सूत्र बताते हैं कि जब से जोगली में अंग्रेजी स्कूल खुला है, तब से लगभग 15 वर्ष बीत गए, तब से सचिन आर्य को यहां का प्रभार दिया गया है। उनके पास चिचोली के उत्कृष्ट छात्रावास का भी अतिरिक्त प्रभार है। सूत्र बताते हैं कि आदिम जाति कल्याण विभाग में कई उत्कृष्ट शिक्षक है जो अधीक्षक बनने के लिए कतार में है, लेकिन उनका नंबर नहीं आ रहा है और सचिन आर्य को दोहरी जिम्मेदारी देकर विभाग अपने ही नियमों में घिर रहा है।

सूत्र बताते हैं कि जनप्रतिनिधियों का करीबी होने का फायदा उठाकर सचिन आर्य दोनों जगह का प्रभार संभाले हुए इससे खुद अधिकारी नियमों के उल्लंघन में घिर गए हैं। पूर्व सहायक आयुक्त शिल्पा जैन के कार्यकाल में सचिन आर्य पद पर बने थे। अब नए सहायक आयुक्त विवेक पांडे भी इस मामले में कुछ नहीं कर पा रहे हैं। वे अवकाश पर है, इस वजह से महत्वपूर्ण मामले में उनसे चर्चा नहीं हो सकी है।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button