Betul Samachar: Video: आठनेर में 2 पक्षों में मारपीट के बाद तनाव, बाजार बंद

Betul Samachar: Tension after fight between two parties in Aathner, market closed

सुरक्षा के मद्देनज़र पुलिस बल तैनात, प्रशासन ने स्थिति को किया नियंत्रित

Betul Samachar: आठनेर। नगर में गुरुवार को हुई एक मारपीट की घटना ने माहौल को तनावपूर्ण बना दिया। घटना के बाद नगर में सुरक्षा के लिहाज से भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। बताया जा रहा है कि एक समुदाय के कुछ युवकों ने हिन्दू समाज के दो युवकों और कुछ महिलाओं से विवाद के बाद मारपीट की, जिसके चलते दोनों पक्षों में तनाव फैल गया।घटना की जानकारी लगते ही बैतूल से एएसपी कमला जोशी, भैंसदेही से एसडीएम शैलेंद्र हनोतिया, एसडीओपी भूपेन्द्र मौर्य समेत अन्य अधिकारी आठनेर पहुंच गए थे। जानकारी के मुताबिक गुरुवार दोपहर नगर के मुख्य बाजार क्षेत्र में किसी बात को लेकर स्थानीय युवक मुन्ना साहू और पिंटू साहू का एक समुदाय के कुछ युवकों से विवाद हो गया। कहा जा रहा है कि विवाद इतना बढ़ गया कि बात हाथापाई और मारपीट तक पहुंच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया और इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। इससे पहले ही लोगों में नाराजगी बढ़ गई और देखते ही देखते बाजार बंद हो गया। अफरा-तफरी के बीच बड़ी संख्या में लोग बाजार में जुट गए थे।

पुलिस तुरन्त पहुंची मौके पर

्रसूचना मिलते ही आठनेर पुलिस और भैंसदेही एसडीओपी भूपेंद्र सिंह मौर्य तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपियों अरशद पीर अली, शेरा अली को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की पूछताछ जारी है।

नगर में पुलिस बल की तैनाती

घटना के बाद एहतियातन नगर में पुलिस बल बढ़ा दिया गया है। जिले के आसपास के थानों से अतिरिक्त फोर्स मंगवाकर आठनेर में तैनात किया गया है। एसडीओपी मौर्य ने नगर का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए।

व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद

घटना के बाद नगर के कई व्यापारी प्रतिष्ठान एहतियात के तौर पर बंद रहे। हालांकि दोपहर में पुलिस अधिकारियों ने व्यापारियों से संवाद कर बाजार खोलने की अपील की। साप्ताहिक बाजार को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने सब्ज़ी बाजार खोलने और आम नागरिकों को राहत देने के प्रयास किए।

प्रशासन की अपील -अफवाहों पर ध्यान न दें

एसडीओपी भूपेंद्र सिंह मौर्य ने बताया कि पुलिस नगर में लगातार गश्त कर रही है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button