Betul News: स्वामी विवेकानंद वार्ड का प्रवेश द्वार सात वार्ड के लोगों को दिखाएगा रास्ता

Betul News: The entrance of Swami Vivekananda Ward will show the way to the people of seven wards.

बैतूल में ग्रेनाइड पत्थर के पहले प्रवेश द्वारा पर लगेगी बड़ी घड़ी, लोकार्पण की तैयारी

Betul News: बैतूल। शहर के विकास के लिए नगरपालिका अध्यक्ष रहते हुए जो सपने आनंद प्रजापति ने संजोए थे, यह नाममात्र पार्षद रहने के बाद भी पूरे हो रहे हैं। शहर विकास को लेकर उनके प्रयास लगातार जारी है। इसी का नतीजा है कि वे न केवल अपने बल्कि दूसरे वार्डों में भी उनके प्रयास से बड़े विकास कार्य मूर्त रूप ले रहे हैं। शहर के आबकारी सब स्टेशन के पास आनंद के ही प्रयासों का नतीजा है कि कुछ वर्ष पहले भव्य स्वामी विवेकानंद स्वागत द्वार की परिकल्पना साकार रूप ले चुकी है।

इस स्वागत द्वार की खासियत है कि सात वार्ड के लोगों को न सिर्फ राह दिखाएगा, बल्कि बड़ी घड़ी लगने से समय की पता चल जाएगी। अगले माह तक इसका शुभारंभ करने की तैयारी की जा रही है।

भाजपा के शासन काल में शहर में विकास की गति बड़ी है, यह बात आम लोग भी मानते हैं। विधानसभा और लोकसभा चुनाव के पहले कई बड़े विकास कार्यों को नगरपालिका के माध्यम से स्वीकृति मिली है, इन्हें पूरा किया जा चुका है या फिर लोकार्पण की तैयारी की जा रही है। इनमें से ही एक आबकारी सब स्टेशन के सामने दो वर्ष से बनाए जा रहे 35 फीट ऊंचे स्वागत द्वार है। इसे परिषद में निर्णय के बाद नगरपालिका ने करीब 16 लाख रुपए की लागत से बनाने का निर्णय लिया है।

इस स्वागत द्वार की परिकल्पना किसी और ने नहीं नपा के पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान विकास वार्ड के पार्षद आनंद प्रजापति ने की थी। आज स्वागत द्वार मूर्त रूप ले चुका है। स्वागत द्वार से अंदर प्रवेश करने वाले बाहर के लोग भी इसे निहारते नहीं थकते हैं। आने वाले समय यह स्वागत द्वार न सिर्फ राजेंद्र वार्ड बल्कि लोहिया वार्ड, विनोबा वार्ड, शंकर वार्ड, विवेकानंद वार्ड, अर्जुन वार्ड, सुभाष वार्ड के लोगों के आने-जाने के लिए जाना जाएगा।

ग्रेनाइड पत्थर से तराशा स्वागत द्वार

स्वागत द्वार की खासियत यह है कि इसे ग्रेनाइड पत्थर से तराशा गया है। 16 लाख की लागत से बनने वाले इस स्वागत द्वार के बारे में बताया जाता है कि 35 फीट से अधिक ऊंचाई तक बनाया गया है। दोनों ओर करीब 23-23 फीट रास्ता आने जाने के लिए छोड़ा जाएगा। भव्य प्रवेश द्वार में अंदर जाते ही सात वार्ड के लोगों को सुखद अनुभूति होगी। दरअसल स्वागत द्वारा में कुछ आकर्षक लाइटिंग लगाए जा रहे हैं।

इससे स्वागत द्वारा की खूबसूरती और अधिक बढ़ जाएगी। चूंकि चाकलेटी कलर का ग्रेनाइड पत्थर से स्वागत द्वार का निर्माण किया गया है। दूधिया रोशनी में दूर तक आकर्षक लाइटिंग इसकी शोभा बढ़ाएंगी।

अगले माह तक होगा लोकार्पण

नगरपालिका के सूत्र बताते हैं कि इस स्वागत द्वार का अगले माह तक लोकार्पण करने की तैयारी की जा रही है। केवल दोनों ओर बड़ी घड़ी और कुछ लाइटिंग लगाना बाकी है। शेष पूरा काम हो चुका है। बड़ी घड़ी लगने से सात वार्ड से अधिक के नागरिक समय के भी पाबंद होंगे और दूर से ही समय देखकर अपने काम में तेजी ला सकेंगे।

स्वामी विवेकानंद स्वागत द्वार के सूत्रधार आनंद प्रजापति ने बताया कि शहर में ऐसा पहला स्वागत द्वार बनाया गया है, जो सात वार्ड के लोगों को एकसाथ जोड़ेंगा। इसे आकर्षक बनाने का प्रयास किया गया है। उन्होंने बताया कि बड़ी घड़ी और लाइटिंग लगते ही स्वागत द्वार का लोकार्पण इस माह या अगले माह तक केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके, विधायक हेमंत खंडेलवाल, नपा अध्यक्ष पार्वती बाई बारस्कर, उपाध्यक्ष महेश राठौर के हस्ते किया जाएगा।

Betul News: स्वामी विवेकानंद वार्ड का प्रवेश द्वार सात वार्ड के लोगों को दिखाएगा रास्ता

सड़क भी बनेगी चौड़ी, अतिक्रमण हटाया जाएगा

करीब 46 से 48 फीट चौड़े स्वागत द्वार बनने के बाद दोनों ओर से सड़क टूलेन भी बनाने की प्लानिंग हो चुकी है। पूर्व में भी नगरपालिका ने भाजपा कार्यालय से सांई मंदिर तक चार करोड़ की लागत से सड़क बनाने का प्रस्ताव नगरीय निकाय एवं आवास विभाग को भेजा है।

हालांकि अभी तक राशि नहीं मिली है, लेकिन शासन ने खुद सड़क के लिए प्रस्ताव मांगा था। इसलिए संभावना है कि यह प्रस्ताव स्वीकृत होते ही राशि मिल जाएगी। इस मार्ग पर डिवाइडरयुक्त सड़क बनते ही सड़क चौड़ी होगी तो अतिक्रमण भी हटा दिया जाएगा। भविष्य में यह मार्ग सबसे अच्छा और सुंदर हो सकता है। इसके लिए भी तैयारियां की जा रही है।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button