Betul News: नपा में लंबे समय बाद बड़ा बदलाव

Betul News: Big change in Napa after a long time

प्रजापति को आरआई बनाया, परते को राजस्व का जिम्मा

Betul News: बैतूल। जिला मुख्यालय की नपा में लंबे समय बाद बड़ा परिवर्तन देखने को मिला है। बताया जाता है कि कामकाज की दृष्टि से सीएमओ सतीष मटसेनिया ने इस बदलाव को विधायक हेमंत खंडेलवाल और नपा अध्यक्ष पार्वती बाई बारस्कर से सहमति के बाद गुरुवार दोपहर बाद आदेश निकाल दिए हैं। अब तक लंबे समय से लोक निर्माण शाखा में पदस्थ सुभाष प्रजापति को पदोन्नत करते हुए उन्हें राजस्व निरीक्षक का ओहदा दिया है। वे अब राजस्व शाखा के प्रभारी बनाए गए हैं। प्रजापति पिछले दो वर्ष पहले पदोन्नत होकर सहायक ग्रेड-1 हो गए थे। इसके बाद भी उन्हें लोक निर्माण शाखा में ही रखा गया था।

पूर्व में संभावना जताई जा रही थी कि उन्हें नपा अधीक्षक भी बनाया जा सकता है, लेकिन गुरुवार को उन्हें राजस्व निरीक्षक की महत्वपूर्ण जवाबदारी सौंप दी है। वर्तमान राजस्व निरीक्षक ब्रजगोपाल परते को स्थापना शाखा प्रमुख के साथ वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सौंपे गए अन्य दायित्वों का निर्वहण करने के आदेश जारी किए हैं। इसी तरह जल शाखा में पदस्थ सहायक ग्रेड-2 अनिल चौकीकर को प्रजापति के स्थान पर लोक निर्माण शाखा का प्रभारी बनाया गया है। इसी तरह सहायक लेखापाल रमेश पांसे को राजस्व शाखा से लोक निर्माण शाखा में प्रभारी लिपिकी कार्य सौंपा गया है।

सहायक ग्रेड-3शुभम कुमार लोखंडे को स्थापना शाखा से पूर्ववत अपने दायित्व के साथ लोक निर्माण शाखा में लिपिकी कार्य, सहायक ग्रेड-3 शुभम राठौर को अपने दायित्व के साथ स्थापना शाखा में लिपिकी कार्य, सहायक राजस्व निरीक्षक मदन लाल विनोदकर अपने कार्य के साथ प्रभारी राजस्व उपनिरीक्षक, कुशल मालवीय को अपने कार्य के साथ राजस्व शाखा में लिपिकी कार्य और राजस्व शाखा के सहायक ग्रेड -3 जोगेंदे्र बेलवंशी को लिपिकी कार्य का दायत्वि सौंपा गया है। नपा में लंबे समय बाद हुए इस बदलाव के कई मायने निकाले जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि अब राजस्व, लोक निर्माण और स्थापना शाखा में अमूलचुल परिवर्तन दिखाई देगा। इसी उद्देश्य से सीएमओ ने यह बदलाव किए हैं। सीएमओ मटसेनिया ने बताया कि प्रशासनिक कार्य दृष्टि को देखते हुए फिलहाल 9 अधिकारियों-कर्मचारियों के कार्यभार बदले गए हैं।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button