Betul Ki Khabar : 1 करोड़ के नाली निर्माण में नपा से बिजली चोरी

ठेकेदार के आगे नपा के अधिकारी नतमस्तक, लोगों में नाराजगी

Betul Ki Khabar : बैतूल। इस समय नगरपालिका की स्थिति पाई-पाई को मोहताज जैसे वाली हो गई है। इसके बावजूद यहां दिया तले अंधेरा जैसी कहावत चरितार्थ हो रही है। दरअसल मुल्ला पेट्रोल पंप से लल्ली चौक तक दोनों ओर नाली का निर्माण किया जा रहा है। नाली निर्माण करने वाला ठेकेदार अपनी मनोपल्ली चला रहा है, लेकिन नपा के अधिकारी उसके आगे नतमस्तक है। पिछले दो दिनों से नपा परिसर के सामने ठेकेदार द्वारा नाली निर्माण का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए नपा परिसर में स्थित हनुमान मंदिर से खुलेआम बिजली का कनेक्शन ले लिया।

यहां दुकान लगाने वाले जागरूक व्यापारियों और नपा पहुंचे लोगों ने इसका वीडियो और फोटो बनाया तो ठेकेदार के कर्मचारियों ने कनेक्शन निकाल दिया, लेकिन इसके बाद फिर धड़ल्ले से नाली निर्माण में लोहा काटने के लिए नपा की बिजली का उपयोग किया गया। चौकाने वाली बात यह है कि यही लगे गेट से नपा अध्यक्ष और सीएमओ का भी आना जाना लगा रहता है, लेकिन मजाल किसी की जो ठेकेदार को बिजली चोरी करने पर कुछ बोल सके। पिछले दो दिनों से जब ठेकेदार द्वारा बिजली चोरी कर अपना काम कर रहा है, जब लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी जारी कर दिया।

आंखों के सामने चल रहा पूरा खेल

सबसे चौकाने वाली यह है कि नपा की अधिकांश शाखाओं के अधिकारी और कर्मचारियों का हनुमान मंदिर के सामने से ही आना जाना लगा रहता है, लेकिन किसी ने आपत्ति नहीं ली और न ही ठेकेदार की बिजली चोरी करने पर अपनी प्रतिक्रिया दी। दो दिनों तक ठेकेदार ने लोहा काटने के लिए आसानी से बिजली चोरी कर ली। इसके बावजूद अधिकारियों ने उसे नोटिस देना तक मुनासिब नहीं समझा।

इस संबंध में जब ठेकदार भगवत चढ़ोकार से चर्चा की तो उन्होंने पहले तो साफ शब्दों में कह दिया कि कपड़े वालों की दुकान से बिजली लेकर काम किया गया, लेकिन जब उन्हें बताया गया कि नपा परिसर स्थित हनुमान मंदिर से बिजली चोरी करने के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं तब उन्होंने कबूल किया कि कुछ देर के लिए कनेक्शन लिया था। इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि ठेकेदार के आगे नपा के अधिकारी नतमस्तक है।

इनका कहना…..

मुझे आपके माध्यम से जानकारी मिली है। विद्युत शाखा से जानकारी लेकर आपको बताऊंगा।

नीरज धुर्वे, एई नपा बैतूल

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button