Betul Ki Khabar: संजय यादव होंगे युवा कांग्रेस के नए जिला अध्यक्ष

Betul Ki Khabar: Sanjay Yadav will be the new district president of Youth Congress

युकां चुनाव के परिणाम घोषित, कोकाटे को उपाध्यक्ष की जिम्मेदार, इवने, एरुलु प्रदेश महासचिव, पारधी सचिव बने

Betul Ki Khabar: बैतूल। करीब 6 माह तक चली चुनावी प्रक्रिया के बाद गुरुवार को अंतत: कांग्रेस के अनुसांगिक संगठन युवा कांग्रेस के प्रदेश, जिला और ब्लाक अध्यक्षों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। बैतूल में घोड़ाडोंगरी के रहने वाले संजय उर्फ सरदार यादव, युकां के जिला अध्यक्ष निर्वाचित हो गए हैं। उन्होंने अपने निकटतम आमला के युकां नेता प्रदीप कोकाटे 682 वोटों से पराजित कर दिया। कोकाटे को पराजित होने के बावजूद ओपन वर्ग से युकां का उपाध्यक्ष बनने का अवसर मिलेगा। नए युकां अध्यक्ष को जिला कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व विधायक निलय डागा का करीबी बताया जा रहा है।

युकां चुनाव के लिए बैतूल में 19 जुलाई तक मतदान होते रहे। दो तक चली प्रक्रिया में अलग-अलग गुटों में बटे कांगे्रसियों ने अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतारा। चूंकि पूरी प्रक्रिया नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के कड़े नियम के अनुसार हो रही थी। इस चुनाव में मैदान में उतरने वाले प्रत्येक उम्मीदवार को सदस्य बनाने के मापदंड तय किए थे। यही सदस्य चुनाव में भाग ले सकते थे। इसी वजह सबसे अधिक मारमार 35 वर्ष से कम उम्र के युवाओं को सदस्य बनाने के लिए होते रही। पूरे जिले में बड़ी संख्या में युकां चुनाव के लिए मैदान में उतरे उम्मीदवारों ने सदस्य बनाने में ताकत झोंक दी थी। इसके लिए कई वरिष्ठ नेता भी मैदान में उतरते दिखाई दिए।

मतदान के वक्त आपत्तियोंं पर उलझन बढ़ी

बताया जाता है कि दो माह तक युकां चुनाव के लिए उम्मीदवारों ने सदस्य बनाने के लिए अपनी ताकत झोंक दी थी। मतदान के बाद दावा किया जा रहा था कि युकां अध्यक्ष के लिए संबंधित उम्मीदवारों की जीत तय है। हालांकि यह आंकलन आपत्तियोंं के कारण गड़बड़ा गया था। कोई भी दावे से यह नहीं कह रहे थे कि किसके सिर जीत का सेहरा बंधेगा। हालांकि अध्यक्ष के लिए शुरू से ही संजय यादव और प्रदीप कोकाटे में संघर्षपूर्ण मुकाबले की संभावना दिखाई दे रही थी। आपत्तियों के बाद कई सदस्यों की मतदान प्रक्रिया खारिज भी हुई।

इसके बाद युकां चुनाव के लिए मुकाबला रोचक होने की संभावना थी , लेकिन गुुरुवार को युकां के चुनाव परिणाम घोषित होने पर मुकाबले में जीत-हार का फासला बढ़ गया है। युकां के नए जिला अध्यक्ष संजय यादव को 10668 वोट मिले। वहीं प्रदीप कोकोटे को 9986 वोट लेकर उपाध्यक्ष पर संतुष्ट होना पड़ा। इसी तरह ओबीसी वर्ग से 1135 वोट लेकर कमलेश यादव, अनुसूचित जनजाती वर्ग से 520 वोट लेकर राहुल परते उपाध्यक्ष चुने गए। इसी तरह तुलसी उइके 68 और विपुल पवार 73 वोट लेकर सचिव बने हैं।

प्रदेश में जितेंद्र- योगेश- दिगंबर की एंट्री, ब्लाक अध्यक्ष में इन्होंने मारी बाजी

गुरुवार को घोषित परिणामों ने प्रदेश की युकां राजनीति में बैतूल का दबदबा दिखाई देगा। दरअसल चिचोली ब्लाक के ऊर्जावान और सक्रिय आदिवासी नेता जितेंद्र सिंह इवने महासचिव बने हैं। उन्होंने अच्छा प्रदर्शन करते हुए पूरे प्रदेश से 7070 वोट हासिल किए हैं। अपने संपर्कों के बूते पूरे प्रदेश में सात हजार से अधिक वोट हासिल कर अच्छा नेटवर्क हासिल किया है। इसी तरह सारणी के युवा नेता योगेश एरुलु भी 8398 वोट लेकर महासचिव निर्वाचित हुए है। वहींआमला आमला के युकां नेता दिगंबरर पारधी 2077 वोट लेकर प्रदेश सचिव बने हैं। वहीं बैतूल से प्रीतेश गंगारे, घोड़ाडोंगरी से धर्मेंद्र भलावी, आमला से यशवंत हुडे, भैंसदेही से महेश थोटेकर और मुलताई से सचिन लिखितकर विधानसभा अध्यक्ष चुने गए हैं।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button