Betul News: नपा अध्यक्ष ने बैंगलुरू में सीखें नपा के आय बढ़ाने के टिप्स
Betul News: Municipal Chairman learnt tips to increase Municipal Corporation's income in Bangalore

राजस्व, पर्यावरण, सफाई को लेकर देश भर से पहुंचे थे चुनिंदा नपा अध्यक्ष
Betul News: बैतूल। निकायों की राजस्व आय बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार के शहरी विकास एवं पर्यावरण मंत्रालय ने पिछले दिनों देश भर के चुनिंदा नगर निगम और नगरपालिका अध्यक्षों का सम्मेलन कर्नाटक की राजधानी बैंगलुरू में आयोजित किया। सम्मेलन में जिले से एकमात्र बैतूल नपा अध्यक्ष पार्वती बाई बारस्कर भी शामिल हुई। सम्मेलन में निकायों के राजस्व बढ़ाने पर सबसे अधिक चर्चा की गई। इसके अलावा पर्यावरण और सफाई को लेकर भी सभी अध्यक्षों को उपयोगी टिप्स दिए गए।
कर्नाटक की राजधानी बैंगलुरू में गत 25 और 26 जुलाई को दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया था। निकायों के अध्यक्षों के इस सम्मेलन में देशभर से चुनिंदा अध्यक्षों को पूर्व में ही आमंत्रित किया जा चुका है। इसमें शामिल होने के लिए न्यौता मिलने के बाद नपा अध्यक्ष पार्वती बारस्कार 24 जुलाई को बैतूल से बैंगलुरू रवाना हुई। दो दिन तक चले इस सम्मेलन में केंद्र और विभिन्न राज्यों के वरिष्ठ अधिकारियों और अन्य लोगों ने निकायों के राजस्व बढ़ाने पर महत्वपूर्ण जानकारी दी।
यहां बताया गया कि सीमित संसाधन होने के बावजूद छोटे निकायों में भी आमदानी बढ़ाई जा सकती है। इसके लिए राजस्व अमले को अलर्ट रहने और अन्य जानकारी प्रदान की गई। दूसरे दिन चले प्रशिक्षण शिविर में पर्यावरण और सफाई पर भी नपा अध्यक्षों को टिप्स दिए गए। शहर को सुंदर बनाने के लिए पौधरोपण और पर्यावरण जागरूकता के लिए जानकारों ने कई महत्वपूर्ण टिप्स दिए। सफाई व्यवस्था को लेकर भी संबंधित क्षेत्र के जानकारों ने नपा अध्यक्षों को स्वच्छता रैकिंग में सुधार के लिए कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी।

शिविर से लौटने के बाद होगी बैठक
नपा अध्यक्ष बारस्कर शिविर से लौटकर बैतूल आ गई है। अब संंबंधित विभागों की बैठक लेकर राजस्व सफाई और पर्यावरण को लेकर फीडबैक लेगी। इसके बाद प्रशिक्षण में दिए गए उपयोगी सुझावों से संबंधितों को अवगत कराएंगी। नपा अध्यक्ष ने बताया कि दो दिन का यह शिविर शहर विकास के लिए कई मायने रखता है। राजस्व आय बढ़ाने के लिए जिस तरह महत्वपूर्ण जानकारी मिली है, इससे नपा को बहुत फायदा होगा। उन्होंने बताया कि शहर की सफाई व्यवस्था और पर्यावरण को लेकर भी जानकारी को अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।




