Betul News: परासिया के डॉक्टर उपचार कराने वाले बच्चों को तलाश रहा स्वास्थ्य विभाग

Betul News: Health department is searching for children who got treatment from Parasia doctor

जमदेही कला के डेढ़ वर्षीय मासूम को भोपाल किया रेफर, स्वास्थ्य मंत्री, उपमुख्यमंत्री – प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भी परिजनों से मिलने पहुंचे

Betul News: बैतूल/आमला। जहरीले कोल्ड्रिफ सिरप से तबाही मचने के बाद प्रशासनिक अमला अब परासिया के डॉ प्रवीण सोनी के यहां उपचार कराने वाले मासूम बच्चों की तलाश में जुटा हुआ है। इस जहरीले सिरप के सेवन करने से छिंदवाड़ा और बैतूल जिले में 19 मासूमों की मौत से सरकार में भी हड़कंप मचा हुआ है। सरकारी निर्देश मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने आमला ब्लॉक के जमदेही कला की डेढ़ वर्षीय मासूम को ऐहतियात के तौर पर जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराने के बाद उसे भोपाल रेफर कर दिया है। इधर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला भी बुधवार दोपहर में परासिया से आमला ब्लॉक के एक गांव पहुंचे हैं। उन्होंने मृत बच्चों के परिजनों से चर्चा कर परिजनों को ढांढस बंधाया है।

कोल्ड्रिफ सिरप ने पहले बैतूल जिले की सीमा से सटे परासिया से जबरदस्त तांडव मचाया। एक के बाद एक पहले इस सिरप का सेवन करने से किडनी खराब होते गई और एक दर्जन मासूम मौत के मुंह में समा गए। जब कोल्ड्रिफ सिरप का सेवन करने वाले बच्चों की छानबीन गई तो इनकी संख्या दर्जनों में पहुंच गई है। अभी भी चार से पांच बच्चे नागपुर में गंभीर हालत में जीवन और मौत से जूझ रहे हैं। खबर है कि कोल्ड्रिफ सिरप का सेवन करने के बाद मृत बच्चों की संख्या 19 तक पहुंच गई है। इसके बाद छिंदवाड़ा और बैतूल जिले का प्रशासन डॉ प्रवीण सोनी के पास इलाज कराने वाले बच्चों की सरगर्मी से तलाश कर रहा है, ताकि उन्हें बेहतर उपचार दिला सके।

 

जमदेही कला में मिली मासूम

प्रशासन को परासिया के डॉ सोनी के यहां इलाज कराने वाली आमला ब्लाक की जमदेही कला की 18 माह की मासूम तलाशी अभियान में मिली है। आमला बीएमओ के नेतृत्व में टीम ने बीती शाम 18 माह की इस मासूम को जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया है। बताया जाता है कि डेढ़ वर्षीय किंजल को 10 दिनों पहले सर्दी-खांसी होने के बाद परासिया के डॉ सोनी को दिखाने गए थे। उसे भी अन्य मासूमों की तरह जहरीली सिरप कोल्ड्रिफ उपचार में लिखा था। परिजनों ने उसे डॉक्टर के बताए अनुसार डोज भी दिया, लेकिन उसकी स्थिति फिलहाल सामान्य है। हालांकि सिरप को लेकर बच्चों में हो रही बीमारियों पर मेडिकल टीम ने जानकारी मिलते ही परिजनों से संपर्क करते ही अपनी निगरानी में जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती करा दिया। टीम ने मासूम का चेकअप करने के बाद उसे सुबह भोपाल के एम्स अस्पताल रेफर कर दिया है। किंजल की माता कृष्णा यादव ने बताया कि उनकी पुत्री को दस दिन पूर्व सर्दी-खांसी होने पर परासिया के डॉ सोनी को दिखवाया था।

उप मुख्यमंत्री के पहुंचने से हड़कंप

प्रदेश के स्वास्थ्य और उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला के आज आमला ब्लाक के जामुनबिछुवा गांव पहुंचने के बाद प्रशासन की टीम अलर्ट मोड पर नजर आई। दरअसल उप मुख्यमंत्री ने पहले छिंदवाड़ा मुख्यालय पर अधिकारियों की बैठक लेकर बच्चों की मौत पर चर्चा की। इसके बाद मृत बच्चों के परिजनों से मिलने के लिए परासिया भी पहुंचे। इसके बाद उप मुख्यमंत्री शुक्ला के आमला ब्लॉक के दो मृत बच्चों के परिजनों से मिलने की सूचना प्रशासन को मिली तो हड़कंप मच गया। दोपहर में कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी, आमला एसडीएम शैलेंद्र बड़ोनिया, सीएमएचओ डॉ मनोज हुरमाड़े यहां पर पहुंच गए थे। बताया जाता है कि उप मुख्यमंत्री ने मृत बच्चों के परिजनों से चर्चा कर उन्हें ढांढस बंधाया। इसके अलावा अन्य उपचारत बच्चों का इलाज का खर्च शासन की ओर से देने की बात भी कही। इस दौरान उनके साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल, उसमे सबसे नीचे वाले पैरा में हेमन्त खंडेलवाल के बाद छिंदवाड़ा सांसद विवेक साहू, बंटी, भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार, आमला विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे समेत अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

इनका कहना…

जमदेही कला की डेढ़ वर्षीय मासूम को ऐहतियात जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया था। परिजनों को समझाइश दी गई है। उसका स्वास्थ्य ठीक है। चूंकि उसका भी इलाज परासिया के डॉक्टर ने किया। इसलिए संपूर्ण जांच के लिए भोपाल भेजा गया है।

डॉ मनोज हुरमाड़े, सीएमएचओ बैतूल

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button