Betul Accident News: सारनी-बैतूल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: मां-बेटे को बाइक सवारों ने मारी टक्कर, बाइक सवार एवं बेटे की मौत, मां नाजुक

Betul Accident News: Tragic accident on Sarni-Betul highway: Mother and son hit by bike rider, bike rider and son dead, mother critical

Betul Accident News: बगडोना। सारनी-बैतूल स्टेट हाईवे पर रविवार रात घोड़ाडोंगरी टोल प्लाजा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार से आ रहे दो बाइक सवार युवकों ने देवी दर्शन के लिए जा रहे मां-बेटे को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में ग्राम पांढरा निवासी सुधांशु पिता राजेश यादव (20 वर्ष) की नागपुर ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई, जबकि उसकी मां रेखाबाई उम्र 40 वर्ष गंभीर रूप से घायल हैं और नाजुक हालत में नागपुर में उपचाराधीन हैं। बताया जा रहा है कि टक्कर मारने वाले बाइक सवारों में से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक मौके से फरार हो गया।

पढ़ाई में होनहार था सुधांशु

सुधांशु यादव को पढ़ाई में होनहार माना जाता था। वह उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने की तैयारी कर रहा था तीन दिन पूर्व वीजा बन के आया था लगभग सारी औपचारिकताएं पूरी कर चुका था। दिव्यांशु के पिता वेकोली (WCL) में कर्मचारी हैं।

हादसा कैसे हुआ

रविवार रात करीब 8:30 बजे सुधांशु अपनी मां के साथ घर से घोड़ाडोंगरी देवी दर्शन के लिए जा रहा था। तभी टोल प्लाजा के आगे घोड़ाडोंगरी की ओर से आ रहे तेज रफ्तार दो बाइक सवार युवकों ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद एक युवक की मौके पर मौत हो गई जबकि गंभीर घायल मां-बेटे को परिजन उपचार के लिए नागपुर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही दिव्यांशु ने दम तोड़ दिया।

गांव में शोक की लहर

इस हादसे के बाद पूरे ग्राम पांढरा में शोक की लहर है। एक तरफ जहां परिवार बेटे के असमय चले जाने से गमगीन है, वहीं मां की गंभीर हालत से सभी दुआएं कर रहे हैं।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button