Betul News: Video: मणिकर्णिका के सम्मान मंच पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष के बिगड़े बोल

Betul News: District Congress President's foul language on Manikarnika's felicitation stage

देश की ख्यातिनाम बेटियों के बीच उछाला अपनी धर्मयात्रा में स्कूली छात्राओं और शिक्षकों के स्वागत का मामला

Betul News: बैतूल। रविवार को रामकृष्ण बगिया में देश की ख्यातिनाम बेटियों का सम्मान होना था। इस गरिमामय कार्यक्रम में जिले के दिग्गज राजनीतिज्ञों के अलावा समाज के सभी वर्ग के लोग मौजूद थे। कई लोग ऐसे हैं थे जो एवरेस्ट की ऊंचाई छूने वाली बेटी तो कोई शिक्षा खेल और समाजसेवा की हस्तियों की झलक देखने पहुंचे थे। इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक और कांग्रेस जिला अध्यक्ष निलय डागा को भी मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया था।

उन्होंने भरे मंच से इस कार्यक्रम में देश की ख्यातिनाम बेटियों के बीच जिस तरह अपनी धार्मिक यात्रा में कोलगांव के शिक्षकों और छात्राओं से स्वागत करने का स्थानीय मुद्दा उछाला, सभी लोग हतप्रद रह गए। कुछ देर के लिए उनके उद्दबोधन से सन्नाटा पसर गया। चूंकि कार्यक्रम में जिले के अलावा देश की चुनिंदा बेटियां शामिल हुई थी, इसलिए जिला कांग्रेस अध्यक्ष के इस मंच से यह बात किसी को हजम नहीं हो रही है।

 

स्व. नेहा अभिषेक श्रीवास्तव की स्मृति में उनके पिता-प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ बसंत श्रीवास्तव और वरिष्ठ अधिवक्ता नीरजा श्रीवास्तव विभिन्न क्षेत्रों में देश का नाम रोशन करने वाली बेटियों को मणिकर्णिका सम्मान से नवाजते हैं। इस वर्ष भी आयोजन के लिए तैयारियां चल रही थी। जो बेटियां इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आ रही थी, उनके बारे में जानकारी दी तो कार्यक्रम में चारचांद लग गया और अधिक लोग विभिन्न क्षेत्रों में देश का नाम रोशन करने वाली बेटियों को देखने और सुनने पहुंचे थे।

समिति द्वारा एवरेस्ट को छूने वाली, देश सेवा, खेल, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासनिक, संगीत, लोक कला में ख्याति अर्जित करने वाली बेटियों को सम्मानित करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया, लेकिन मंच पर एक उद्दबोधन से कार्यक्रम में सन्नाटा पसर गया।

डागा के उद्बोधन पर सभी हतप्रद

रामकृष्ण बगिया में आयोजित ऐतिहासिक कार्यक्रम में आयोजकों ने केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, आमला विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे, जिला कांग्रेस अध्यक्ष निलय डागा, नगरपालिका अध्यक्ष पार्वती बारस्कर, शिक्षाविद पं. कांत दीक्षित को बतौर अतिथि आमंत्रित किया था। इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष डागा को उद्बोधन को आमंत्रित किया तो उन्होंने कोलगांव में अपनी धार्मिक यात्रा के दौरान संविदा शिक्षक और विद्यार्थियों द्वारा तिलक लगाकर स्वागत करने के बाद प्रशासन द्वारा एक महिला शिक्षक का वेतन रोकने और कार्य से पृथक करने पर आपत्ति जताई।

उन्होंने कहा कि जिस समय उनका स्वागत किया, तब सुबह के 9.30 बज रहे थे। शिक्षकों और विद्यार्थियों द्वारा स्वागत करने पर इसे राजनैतिक रंग दिया गया। उन्होंने मंच से सवाल किया कि ऐसी घटनाएं होना ठीक है? इस पर केवल एक महिला ने हाथ उठाकर डागा की बात का समर्थन किया। इसके बाद अपने उद्बोधन में कहा कि आगे यदि ऐसा होता है तो ऐसी बेटियों के साथ हम खड़े रहेंगे।

सरकार के प्रतिनिधि यहां बैठे हैं, इसलिए यह बात मैंने यहां उठाई है। ऐतिहासिक कार्यक्रम को लेकर उद्बोधन के अंत में उन्होंने केवल इतना कहा कि आप सभी ने मुझे सुना। विभिन्न क्षेत्र में नाम रोशन करने वाली महिलाओं को मैं प्रणाम करता हूं। उद्बोधन के बाद वे रवाना हो गए, लेकिन पूरे कार्यक्रम में सन्नाटा पसर गया। दबी जुबान से इस तरह के आयोजन में स्थानीय मामला उठाने पर लोग तरह-तरह की चर्चा करते देखे गए।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button