Betul Ki Khabar: दोपहर में छपी खबर, शाम को हटाया अतिक्रमण

Betul Ki Khabar: News published in the afternoon, encroachment removed in the evening

आम जनता को मिला खुला रास्ता, नपा से लगी दुकानें हटाई गईं

Betul Ki Khabar: बैतूल। सांझवीर टाईम्स की खबर का असर एक बार फिर देखने को मिला है। शनिवार खबर प्रकाशित होने के बाद नगर पालिका ने आनन फानन में कार्रवाई करते हुए नपा कार्यालय से लगी सड़क किनारे से अतिक्रमण हटवा दिया। यह अतिक्रमण मुख्य बाजार क्षेत्र में नपा कार्यालय के पास लंबे समय से कर रखा था। सड़क का करीब 7 से 8 फीट के हिस्से में बैग, जूते, चप्पल सहित अन्य दुकानें संचालित हो रही थी, जिससे आमजन को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। वाहनों के निकलने की जगह पर भी अवैध कब्जा किया था।

जानकारी के मुताबिक नगर पालिका की राजस्व की टीम ने जेसीबी की मदद से फुटपाथ पर बनी लगभग आधा दर्जन अवैध दुकानों को हटाया। कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे, ताकि किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। कई दुकानदारों ने स्वेच्छा से अपनी सामग्री को हटा लिया तो कुछ लोगों को नपा अमले ने समझाइश देकर हटवाया। ज्ञात हो कि नपा द्वारा कई बार यह अतिक्रमण हटाया जा चुका है , लेकिन नपा की नाक के नीचे इस बेशकीमती जमीन पर पुन: दुकानें लगा ली जाती हैं। अब देखना है कि नपा इन कब्जाधारियों पर सख्ती बरतती है, या कुछ दिनों बाद फिर से यहां अतिक्रमण करवा दिया जाता है।

आम जनता की अपील, गम्भीरता से काम करें अधिकारी

नपा कार्यालय से लगकर एक ही जगह पर बार बार अतिक्रमण करने को लेकर लोगों में नाराजगी देखी गई है। स्थानीय लोगों ने इस कार्रवाई की सराहना करते कहा कि प्रशासन अगर इसी तरह तत्परता से काम करे तो शहर की सड़कों से जाम और अव्यवस्था काफी हद तक कम हो सकती है, क्योंकि कई बार कब्जा हटाये जाने के कुछ ही दिनों के भीतर यहां पुन: कब्जा कर लिया जाता है। अधिकारियों को इस मामले में अब सख्ती बरतने की जरूरत है।

हटा अतिक्रमण- ड्रेनेज का होगा निर्माण

नगर पालिका के राजस्व अधिकारी अखिल राय के मुताबिक शहर में अतिक्रमण हटाने की मुहिम आगे भी जारी रहेगी। जहां से अतिक्रमण हटाया गया है, उस जगह पर ड्रेनेज का निर्माण कराया जा रहा है। भविष्य में यहां अवैध कब्जा ना किया जा सके, इसकी निगरानी की जाएगी। नपा ने नागरिकों से भी अपील की है कि वे सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर कब्जा न करें, ताकि आम नागरिकों को आने-जाने में सुविधा मिल सके। इस कार्रवाई के बाद नपा कार्यालय के आसपास का रास्ता अब पूरी तरह साफ दिखाई दे रहा है और आवागमन में भी लोगों को सुविधा महसूस हो रही है।

इनका कहना….

नपा के पास अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई है। यहां ड्रेनेज निर्माण कराया जाना है, दोबारा अतिक्रमण ना हो इसके लिए निगरानी रखी जायेगी।

अखिल राय,राजस्व निरीक्षक नपा बैतूल

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button