Betul Crime News : स्थाई वारंटी को पकड़ने गई पुलिस और आरोपी की पत्नी में झूमाझटकी

5 साल से फरारी काट रहा था आरोपी, हंगामे के चलते कलेक्ट्रेट मार्ग पर लगा जाम

Betul Crime  News : बैतूल। लोकसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लागू होने के बाद पुलिस फरार वारंटियों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही कर इन्हें पकड़ कर न्यायालय में पेश कर रही है, किंतु कहीं कहीं पुलिस को विपरित परिस्थितियों का भी सामना करना पड़ रहा है। ऐसा ही नजारा आज सोमवार कलेक्ट्रेट पहुंच मार्ग पर देखने को मिला, जहां कोतवाली पुलिस ने जैसे ही सालों से फरार वारंटी को पुराने कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने से हिरासत में लिया, आरोपी की पत्नी ने सड़क पर ही हंगामा खड़ा कर दिया।

आरोपी की पत्नी पति को पकड़े जाने का विरोध कर रही थी। हद तो तब हो गयी जब महिला पुलिस कर्मियों से ही भिड़ पड़ी। इस दौरान महिला और पुलिस कर्मियों के बीच जमकर झूमा झटकी होने लगी, कुछ पुलिसकर्मियों को हल्की चोटें भी आई है। देखते ही देखते सड़क के दोनों तरफ भारी जाम लग गया। वाहनों की कतार लग गई। लोग तमाशबीन बनकर महिला की ड्रामेबाजी देखते रहे। आखिर पुलिस अपने मंसूबों में कामयाब रही आरोपी को वाहन में बैठाकर जैसे ही कोतवाली थाने ले जाया गया महिला भी वाहन के पीछे पीछे दौड़ लगाती थाने पहुंच गई।

थाने में भी मचाया जमकर हंगामा

बताया जाता है कि अपने पति को पुलिस द्वारा कोतवाली ले जाए जाने के बाद यहां पहुंचकर भी महिला ने जमकर हंगामा मचाना शुरू कर दिया। यहां महिला पुलिसकर्मियों ने जैसे -तैसे उसे शांत कराया। कोतवाली टी आई देवकरण डेहरिया ने बताया कि चिचोली निवासी रितेश मालवी चेक बाउंस के मामले में वर्ष 2018 को आरोपी बनाया गया था। पिछले 5 साल से फरार चल रहा था, इस दौरान वह इंदौर में भी रहा था।

चिचोली थाने की पुलिस आरोपी रितेश की तलाश कर रही थी। सूचना मिलने के बाद चिचोली टीआई के नेतृत्व में आरोपी को कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने से हिरासत में लिया गया जिसके बाद चिचोली पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रही है। आरोपी की पत्नी हंगामा कर रही थी जिसे समझाइश देकर शांत करवा दिया गया, लेकिन कुछ पुलिसकर्मियों को झूमा झटकी के दौरान हल्की चोट आई है, उनकी एमएलसी कराई जा रही है इसके बाद वैधानिक कार्यवाही की जाएगी

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button